होमकृषिसीवर, सड़क, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं अब कम हुईं, लोगों को मिली राहत
कृषि

सीवर, सड़क, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं अब कम हुईं, लोगों को मिली राहत

जयपुर के लोगों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' सेगमेंट पर अपनी समस्याएं पोस्ट करी। शहर के विभिन्न इलाकों से सीवर, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और सड़क संबंधित शिकायतें आईं। कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान हो गया, लेकिन कुछ का हल अभी बाकी है।

Dainik Bhaskar के अनुसार22 जुलाई 2026 को 04:24 am बजे
सीवर, सड़क, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं अब कम हुईं, लोगों को मिली राहत

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Civic Issues Solved | Sewer Drainage Street Light Complaints Resolved

समस्याओं पर बढ़ी कार्रवाई, कई इलाकों में लोगों को राहत:सीवर, सड़क, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट की शिकायतें आई सामनें, अशोक बोहरा बने आज के 'पब्लिक के स्टार'

- कॉपी लिंक

जयपुर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' सेगमेंट पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सीवर लाइन, जल निकासी, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं। शिकायतें संबंधित विभागों तक पहुंचने के बाद कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी हुई है। वहीं कुछ समस्याओं के समाधान से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

इन समस्याओं का हुआ समाधान

आज के पब्लिक के स्टार : अशोक बोहरा

वार्ड पार्षद अशोक बोहरा को आज 'पब्लिक के स्टार' के रूप में सराहा गया। हीरापुरा बस स्टैंड पर बंद पड़े पेयजल कूलर की समस्या सामने आते ही उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित टीम को निर्देश देकर कूलर को चालू करवाया। समय पर हुई कार्रवाई से यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली।

बंद पड़ा पेयजल कूलर फिर हुआ चालू

केशोपुरा निवासी मनीष कुमार कुमावत ने शिकायत पोस्ट की थी कि हीरापुरा बस स्टैंड पर लगा पेयजल कूलर लंबे समय से बंद पड़ा था। यात्रियों को मजबूरी में दुकानों से पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही थी। मामला भास्कर समाधान पर आने के बाद वार्ड पार्षद अशोक बोहरा ने संज्ञान लिया और पेयजल कूलर को ठीक करवाकर दोबारा शुरू कराया। इससे यात्रियों को राहत मिली।

एक महीने से बंद रोड लाइट हुई चालू

जनता बाजार निवासी अंकित अग्रवाल ने समस्या पोस्ट की थी कि क्षेत्र की रोड लाइट पिछले एक महीने से बंद पड़ी थी। अंधेरा रहने के कारण लोगों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचने के बाद रोड लाइट को दुरुस्त कर दोबारा चालू कर दिया गया।

अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं…

खुली सीवर लाइन से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

प्रताप नगर सेक्टर-16 निवासी मनीष गुप्ता ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाइन खुली पड़ी है। इसके कारण गंदा पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है। सड़क पर गंदगी और बदबू फैलने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

सीवर लाइन लीकेज से लोग परेशान

झोटवाड़ा निवासी अनीस उद्दीन ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से सीवर लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर फैलने से बदबू के साथ-साथ बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

बारिश में सड़क बन जाती है तालाब

हरमाड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाने की मांग की है।

खाली प्लॉट बना कचरा घर

शिव नगर निवासी लखपत सिंह चौहान ने बताया कि उनके घर के सामने खाली प्लॉट होने के कारण आसपास के लोग वहीं कचरा डाल देते हैं। लगातार कचरा जमा होने से क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई और कचरा हटाने की मांग की है।

ये खबरें भी पढ़िए…

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें