होमकृषिकोटा में अगले 4 दिन यलो अलर्ट, घने काले बादल और ठंडी हवा के साथ भारी बारिश की संभावना
कृषि

कोटा में अगले 4 दिन यलो अलर्ट, घने काले बादल और ठंडी हवा के साथ भारी बारिश की संभावना

कोटा में हाड़ौती अंचल में बारिश का दौर शुरू होने के बाद मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से प्रभावित होने वाले जिलों में कृषि अधिकारियों का मानना है कि यह बारिश सोयाबीन, उड़द और धान की फसलों के लिए मददगार हो सकती है। GSDA के अनुसार, गांधी सागर बांध से 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार22 जुलाई 2026 को 06:06 am बजे
कोटा में अगले 4 दिन यलो अलर्ट, घने काले बादल और ठंडी हवा के साथ भारी बारिश की संभावना

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Weather Update | Light Rain Continues, Temperature Drops

कोटा में आज भारी बारिश की संभावना:गांधी सागर से 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा ,अब तक 59% कम पानी बरसा; अगले 4 दिन यलो अलर्ट

- कॉपी लिंक

हाड़ौती अंचल में कई दिनों की बेरूखी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हुआ है। मंगलवार दोपहर को हुई तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि मंगलवार देर रात को भी रिमझिम बारिश रूक रूक कर होती रही। बारिश से पिछले कई दिनों से पसीने छुड़ा रही तीखी धूप और उमस

बुधवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादलों का पहरा है और ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा और आसपास के इलाकों में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना नया कम दबाव का क्षेत्र अब पूरी तरह से पूर्वी राजस्थान और हाड़ौती संभाग पर सक्रिय हो चुका है। कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट बरकरार रखा है।

आज दिनभर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मेघगर्जन के साथ रुक-रुक कर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मंगलवार दोपहर सुल्तानपुर में 101 एमएम और कनवास में 80 एमएम बारिश के बाद, रातभर हुई नमी ने खेतों में जान फूंक दी है।

कृषि अधिकारियों का मानना है कि यह बारिश सोयाबीन, उड़द और धान की फसलों के लिए 'बूस्टर डोज' साबित होगी। इधर, गांधी सागर बांध से 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

सीएडी (CAD) अभियंताओं के अनुसार दाईं मुख्य नहर में 1,800 क्यूसेक और बाईं मुख्य नहर में 1,200 क्यूसेक पानी का प्रवाह जारी रखा गया है। किसानों की मांग के अनुसार आगे पानी छोड़ने पर फैसला लिया जाएगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें