जोधपुर में मौसम बदला, बूंदाबांदी शुरू: 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; जिले में 47 फीसदी कम हुई बरसात - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Monsoon Update | Rainfall Deficit & Heavy Rain Alert जोधपुर में मौसम बदला, बूंदाबांदी शुरू:4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; जिले में 47 फीसदी कम हुई बरसात - कॉपी लिंक जोधपुर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Monsoon Update | Rainfall Deficit & Heavy Rain Alert
जोधपुर में मौसम बदला, बूंदाबांदी शुरू:4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; जिले में 47 फीसदी कम हुई बरसात
- कॉपी लिंक
जोधपुर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शहर में मंगलवार देर रात बूंदाबांदी हुई। वहीं बुधवार दोपहर को भी मौसम बदला और हल्की बारिश शुरू हुई। इससे पहले सुबह सेबादल छाए हुए थे।
जोधपुर में 7 जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था, लेकिन मौसम विभाग ने अब अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 26 जुलाई तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 36.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 29.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो जुलाई के सामान्य तापमान 27.1 डिग्री से 2.1 डिग्री अधिक है।
47 फीसदी कम बारिश
21 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार- जोधपुर में इस महीने सामान्य से 47.3 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 21 जुलाई तक सामान्य बारिश 103.8 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 56.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की कमी के चलते शहर में उमस बढ़ रही है और लोग परेशान हैं।
26 जुलाई तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज से आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके 26 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में अगले पांच दिनों तक जोधपुर में मौसम करवट ले सकता है और कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
जुलाई में अब तक सिर्फ 61.6 एमएम बारिश
मानसून सत्र 1 जून से 30 सितंबर तक मानते हैं। जोधपुर में इस बार प्री-मानसून के दौरान 74.1 एमएम बारिश हुई। इसमें जून में 12.5 एमएम और जुलाई में 61.6 एमएम बारिश शामिल है। पिछले साल 21 जुलाई तक 275 एमएम बारिश हो चुकी थी। इस बार मानसून आने के बाद भी बारिश का दौर कमजोर रहा। जुलाई में सामान्य तौर पर 119.7 एमएम बारिश होती है, जबकि अब तक सिर्फ 61.6 एमएम बारिश हुई है।
कायलाना 75 फीसदी भरी
शहर की मुख्य झील कायलाना-तखतसागर का जलस्तर सामान्य स्थिति में करीब 350 एमसीएफटी रहता है। अभी इसमें केवल 150 एमसीएफटी ही पानी है। यानी 200 एमसीएफटी पानी कम है। कायलाना की कुल भराव क्षमता 58 फीट है, जबकि वर्तमान में 43.8 फीट पानी है। तखतसागर की भराव क्षमता 65 फीट है, लेकिन फिलहाल वहां 40.1 फीट पानी ही उपलब्ध है।
यह खबर भी पढ़ें...
जोधपुर में बाजरा-मूंग की फसलें खराब, रेत में दबे खेत:किसान बोले-बारिश नहीं होने से जल गए पौधे; पशुओं के लिए चारा भी कहां से लाएंगे
राजस्थान में इस बार मानसून सात दिन की देरी से आया। वहीं अब तक बारिश भी कम हुई है। इससे कई बांध खाली हैं। किसान भी परेशान हैं। जोधपुर में मानसून की एंट्री के साथ किसानों को उम्मीद थी कि बारिश का दौर चलेगा। ऐसे में खरीफ की फसलों की बुवाई शुरू कर दी थी, लेकिन जिले में मानसून की एंट्री के बाद से अच्छी बारिश नहीं हुई। (पूरी खबर पढ़ें)
- महात्मा गांधी हॉस्पिटल में OPD पर्ची से पहले मिलेगा टोकन: टीवी स्क्रीन पर दिखेगा डॉक्टर से मिलने का नंबर, रिपोर्ट भी ऑनलाइन मिलेगी
- एग्जाम में लेक्चरर ने कराई नकल, VIDEO: स्टूडेंट्स को बोल-बोलकर आंसर लिखवाए; 93 कॉपियां सील
- जोधपुर में युवती को अपने साथ भगा ले गया युवक: आक्रोशित परिजन और समाज के लोग पहुंचे थाने, युवती को ढूंढने की मांग पर अड़े
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में बिजली गिरने से युवक की मौत: रिमझिम बारिश के बाद थमा दौर; ग्रामीण इलाकों में अच्छी बरसात, 4 दिन यलो अलर्ट - Kota News

जयपुर मेट्रो फेज-2: न्यू स्पीड के लिए न्यू लिंक

कोटा में बिजली गिरने से युवक की मौत: कई इलाकों में रिमझिम बारिश, गांधी सागर से 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा; अगले 4 दिन यलो अलर्ट - Kota News


