होमक्राइमजयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News
क्राइम

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Talkatora Dead Body Found | Missing Youth Case News Update जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव:एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - कॉ…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 जुलाई 2026 को 10:03 am बजे
जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव:  एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Talkatora Dead Body Found | Missing Youth Case News Update

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव:एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी

- कॉपी लिंक

जयपुर के नाहरगढ़ रोड थाना क्षेत्र स्थित तालकटोरा में बुधवार को एक युवक शव तैरता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकाला।

पुलिस जांच में मृतक कि पहचान गणगौरी बाजार निवासी मनमोहन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले ही मृतक मनमोहन के लापता होने पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

नाहरगढ़ रोड थाना पुलिस का कहना है कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

परिवार से नाराज होकर दिल्ली चला गया था

कॉन्स्टेबल राज कृष्ण के मुताबिक मनमोहन (62) की परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इससे पहले 20 जुलाई को परिवार से नाराज होकर मृतक दिल्ली चला गया था। परिजन उसे 21 जुलाई की सुबह 3.45 पर दिल्ली से लेकर जयपुर आए। 21 जुलाई सुबह 4.24 पर वह फिर घर से बाहर निकल गया। बुधवार तड़के ब्रह्मपुरी खर्रे से तालकटोरे तक कैमरों में नजर आ रहा था। उसके बाद मृतक की लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही थी। आज सुबह पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने तालकटोरे में शव तेरने की जानकारी दी।

सूचना पर शव निकालकर मृतक की पहचान परिजनों से करवाई और शव पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाधिकारी सज्जन से ने बताया कि तालकटोरे में शव मिलने की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया था। मृतक के परिवार ने गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। परिजनों को मौके पर बुलवाकर मृतक की पहचान करवाई गई।

- LIVEटोंक के हॉस्पिटल में पानी भरा, माउंटआबू में कोहरा छाया: कोटा में बिजली गिरने से एक मौत, उदयपुर-अजमेर में झमाझम बरसात, 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट

- जंगल में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका: शरीर पर चोट के कई निशान; FSL टीम ने जुटाए सबूत

- खुदाई में निकले खजाने का मजदूर ने खोला राज: सोना-चांदी के 150 सिक्के नहीं दिए थे, दावा- हवेली मालिकों और कंपनी में हुआ था एग्रीमेंट

- भास्कर एक्सक्लूसिवपाकिस्तान बॉर्डर पर 50 लाख की जमीन 5-लाख में बेची: ब्लैकमनी को ठिकाने लगाने का नया खेल, छापेमारी में खुलासा; भास्कर के पास ऐसी 3 रजिस्ट्री

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें