राजस्थान में सरकारी नौकरी की धांधली, एसओजी ने दोहरे फ़र्ज़ी पर गिरप्तारी का क़दम
राजस्थान पुलिस की विशेष विंग एसओजी ने पटवारी भर्ती और प्रयोगशाला सहायक भर्ती के मामले में दोहरे फ़र्ज़ी पर गिरप्तारी किया है। दिनेश बिश्नोई और पंकज सैनी जैसे दो अभ्यर्थियों पर मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठाया और नकल के माध्यम से सरकारी नौकरी प्राप्त की, जबकि उनके प्राप्तांक में छेड़छाड़ कर उनकी नौकरी लगा दी गई थी।

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान एसओजी की ओर से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मामले में लगातार हो रहे खुलासे में एक बार फिर बड़ा भंड़ोफोड़ हुआ है। एसओजी ने दिनेश बिश्नोई और पंकज सैनी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।
जयपुर: पूर्ववर्ती सरकार में हुई अधिकतर भर्तियों में जमकर धांधलियां हुई। पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और नकल के दर्जनों प्रकरण सामने आए थे। राजस्थान पुलिस की स्पेशल विंग एसओजी की ओर से ऐसे आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है जिन्होंने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में धांधली की। सोमवार दो और गिरफ्तारियां हुई। पहली गिरफ्तारी दिनेश बिश्नोई की हुई जिसने डमी अभ्यर्थी बैठाकर पटवार भर्ती में चयन पा लिया था। दूसरी गिरफ्तारी पंकज कुमार सैनी की हुई जिसने ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करके प्रयोगशाला सहायक भर्ती में चयन पा लिया था।
माइनस 4 अंक को कर दिया 191 अंक
प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 में एग्जाम कराने वाली फर्म के पदाधिकारियों ने जमकर फर्जीवाड़ा किया। चयन बोर्ड के एक पदाधिकारी से मिलीभगत कर कई अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों में बदलाव कर दिया। 10 से 15 लाख रुपए लेकर उनके प्राप्तांक ही बदल दिए गए। एसओजी ने जिस पंकज कुमार सैनी को गिरफ्तार किया। उसके प्राप्तांकों के छेड़छाड़ कर उसकी नौकरी लगा दी गई। पंकज को वास्तविक रूप से माइनस 4 अंक मिले थे जबकि ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करते हुए उसके प्राप्तांक 191 कर दिए गए। इस लिहाज से उसकी नौकरी लग गई थी।
दो दर्जन से ज्यादा अभ्यर्थियों के अंक बदले
एसओजी के मुताबिक चयन बोर्ड के एक अधिकारी और भर्ती एजेंसी के पदाधिकारियों ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती के 27 अभ्यर्थियों से सांठगांठ की थी। उनसे लाखों रुपए लेकर प्राप्तांक बदल दिए गए। एसओजी अब तक 7 अभ्यर्थियों सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों में महेंद्र कुमार मीना, देवेंद्र सिंह गुर्जर, विजय सिंह मीना, पिंटू सिंह मीना, संजय कुमार सैनी और पंकज सैनी शामिल हैं। ओएमआर शीट स्कैन करने वाली फर्म राभव लिमिटेड के निदेशक, एक कर्मचारी और चयन बोर्ड के एक अधिकारी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। आज गिरफ्तार किया गया आरोपी पंकज कुमार सैनी दौसा जिले के बांदीकुई का रहने वाला है।
फर्जी तरीके से पटवारी बनने वाला गिरफ्तार
एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि पटवार भर्ती 2021 की परीक्षा में अभ्यर्थी दिनेश कुमार बिश्नोई ने अपने स्थान पर डमी कैंडिडेट को बैठाया था। दलाल चौथाराम बिश्नोई के मार्फत डमी अभ्यर्थी विक्रम बिश्नोई से 5 लाख रुपए में डमी अभ्यर्थी बनने का सौदा किया गया था। प्रवेश पत्र में काट छांट कर विक्रम ने दिनेश के स्थान पर एग्जाम दिया। इससे दिनेश का पटवार भर्ती में चयन हो गया था। कुछ महीने उसने नौकरी भी कर ली लेकिन जब फर्जीवाड़ा उजागर हुआ तो वह फरार हो गया। अब एसओजी ने दिनेश को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण: इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्लांट होप, नॉट डोप' का दिया संदेश - Jaipur News

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

राजस्थान में साइबर ठगी का जाल: 2026 में अब तक 387 करोड़ की ठगी, जयपुर-अलवर-भरतपुर कॉरिडोर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट


