जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण: इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्लांट होप, नॉट डोप' का दिया संदेश - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Khatipura Railway Station Tree Plantation Drive | Plant Hope Campaign जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण:इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्ला…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Khatipura Railway Station Tree Plantation Drive | Plant Hope Campaign
जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर किया पौधारोपण:इस साल 10 हजार से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य, प्लांट होप, नॉट डोप' का दिया संदेश
- कॉपी लिंक
जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से टीम मित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है। 'प्लांट होप, नॉट डोप' और 'वृक्ष ही भगवान हैं' के संदेश के साथ पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बाद पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्रकृति प्रेमियों को पौधे भी वितरित किए गए। फाउंडेशन ने इस साल दस हजार से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन शशि किरण ने की। उन्होंने बताया कि संस्था सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। अब तक राजस्थान में 72 हजार से ज्यादा बड़े वृक्ष लगाए जा चुके हैं। इस साल भी 10 हजार से ज्यादा वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
युवाओं को दिया संदेश
मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी एसीबी हिमांशु कुलदीप ने बताया कि 'प्लांट होप, नॉट डोप' आज के समय में युवाओं और समाज के लिए एक सार्थक संदेश है। उन्होंने बताया कि वृक्ष केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की धरोहर हैं। पर्यावरण संरक्षण के ऐसे अभियान भविष्य की हरित और सुरक्षित धरती का आधार बनेंगे। उन्होंने सभी लोगों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।
पौधे लगाने के साथ संरक्षण का भी आह्वान
मित्राय फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर योग गुरु रश्मि शर्मा और डॉ. विनीत शर्मा ने प्रकृति प्रेमियों को पौधे भेंट कर उनका आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रधर्म है। जल, जंगल, जमीन और जैव विविधता की रक्षा करना हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा करना है। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एडीएमई अमित शर्मा, नेहा सोगान, नरसी लाल मीणा, अभिषेक लक्ष्यकार, दीपक सिंह, आदित्य सहित बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी और रेलवे स्टाफ मौजूद रहा।
- जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी
- जंगल में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका: शरीर पर चोट के कई निशान; FSL टीम ने जुटाए सबूत
- जयपुर में मर्सिडीज ने एक्टिवा सवार युवक को कुचला, मौत: सीसीटीवी में यू-टर्न लेकर दोबारा घटनास्थल पर लौटती दिखी कार, लोगों का दावा-गाड़ी को युवती चला रही थी
- जयपुर में टोंक रोड-सीतापुरा के लिए मेट्रो का काम शुरू: CM बोले- मेट्रो के कई फेज आएंगे, जयपुर की लाइफ लाइन साबित होगी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला युवक का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News

राजस्थान में साइबर ठगी का जाल: 2026 में अब तक 387 करोड़ की ठगी, जयपुर-अलवर-भरतपुर कॉरिडोर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

राजस्थान में सरकारी नौकरी की धांधली, एसओजी ने दोहरे फ़र्ज़ी पर गिरप्तारी का क़दम


