होमसेहतकोटा में बारिश का दौर: मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी, बिजली गिरने से युवक की मौत
सेहत

कोटा में बारिश का दौर: मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी, बिजली गिरने से युवक की मौत

कोटा में हाड़ौती अंचल में कई दिनों की बेरूखी के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान एक युवक की मौत बिजली गिरने से हो गई।

Dainik Bhaskar के अनुसार22 जुलाई 2026 को 08:01 am बजे
कोटा में बारिश का दौर: मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी, बिजली गिरने से युवक की मौत

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Weather Update | Light Rain Continues, Temperature Drops

कोटा में बिजली गिरने से युवक की मौत:कई इलाकों में रिमझिम बारिश, गांधी सागर से 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा; अगले 4 दिन यलो अलर्ट

- कॉपी लिंक

हाड़ौती अंचल में कई दिनों की बेरूखी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हुआ है। मंगलवार दोपहर को हुई तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि मंगलवार देर रात को भी रिमझिम बारिश रूक रूक कर होती रही। बारिश से पिछले कई दिनों से पसीने छुड़ा रही तीखी धूप और उमस से भी शहरवासियों को राहत दिला दी है।

बुधवार को सुबह से ग्रामीण इलाको में बारिश का दौर जारी है। मंडाना,केबल नगर समेत कई इलाको में सुबह से रह रहकर बारिश हो रही है। इधर, सुबह 11 बजे बाद कोटा के भी कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार कोटा और आसपास के इलाकों में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

इधर, बारिश में एक युवक की मौत बिजली गिरने से हो गई। मामला केबल नगर का है। नीरज गुर्जर (24) मंगलवार को अपने मकान की छत पर गिरा था, जहां वह अचेत हो गया। परिवार वालों के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह बेहोश हुआ था, जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना नया कम दबाव का क्षेत्र अब पूरी तरह से पूर्वी राजस्थान और हाड़ौती संभाग पर सक्रिय हो चुका है। कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट बरकरार रखा है।

आज दिनभर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मेघगर्जन के साथ रुक-रुक कर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मंगलवार दोपहर सुल्तानपुर में 101 एमएम और कनवास में 80 एमएम बारिश के बाद, रातभर हुई नमी ने खेतों में जान फूंक दी है।

कृषि अधिकारियों का मानना है कि यह बारिश सोयाबीन, उड़द और धान की फसलों के लिए 'बूस्टर डोज' साबित होगी। इधर, गांधी सागर बांध से 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

सीएडी (CAD) अभियंताओं के अनुसार दाईं मुख्य नहर में 1,800 क्यूसेक और बाईं मुख्य नहर में 1,200 क्यूसेक पानी का प्रवाह जारी रखा गया है। किसानों की मांग के अनुसार आगे पानी छोड़ने पर फैसला लिया जाएगा।

- 'वर्षा जल संग्रहण' कुंड भरने से मुख्य-रास्तों पर आया पानी: घरों और दुकानों में बारिश का पानी आने से ग्रमीण परेशान, 8 से 10 गांवों का संपर्क टूटा

- डूंगरपुर में बारिश का दौर, बादल छाए: मौसम हुआ सुहावना, 5 दिन अच्छी बरसात के आसार, 26 तक का ऑरेंज अलर्ट जारी

- छबड़ा में आज से लगेंगे फॉलो-अप शिविर: SDM बोले- अधिक से अधिक जनभागीदारी से ही अभियान सफल होगा

- आऊ में बादल छाए, हल्की बूंदाबांदी से राहत नहीं: किसान बोले- खेतों में पर्याप्त नमी की कमी; सूखने की आशंका ने बढ़ाई चिंता

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें