होमकृषि23 व 27 जुलाई को दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक: दिल्ली मुंबई रेल मार्ग, एनएच 52 और एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित
कृषि

23 व 27 जुलाई को दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक: दिल्ली मुंबई रेल मार्ग, एनएच 52 और एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर दरा व कंवलपुरा स्टेशनों के बीच दरा घाटी में रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण कार्य चल रहा है

ETV Bharat के अनुसार22 जुलाई 2026 को 06:05 am बजे
23 व 27 जुलाई को दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक: दिल्ली मुंबई रेल मार्ग, एनएच 52 और एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित

सौजन्य से:- ETV Bharat

RUB निर्माण के लिए दरा में 23 व 27 जुलाई को रहेगा ब्लॉक, दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक, NH 52 व एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि ट्रैफिक का पूरा प्लान बना दिया गया है, जिसके अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा.

Published : July 22, 2026 at 9:54 AM IST

कोटा : दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर दरा व कंवलपुरा स्टेशन के बीच दरा घाटी में रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण रेलवे करवा रहा है. इसके लिए 23 व 27 जुलाई को इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जा रहा है. ऐसे में दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ देरी से संचालित होंगी. दूसरी तरफ नेशनल हाईवे 52 भी दरा घाटी में होकर गुजर रहा है. इसी के लिए एक और अंडरपास बनाया जा रहा है. ऐसे में नेशनल हाईवे 52 पर भी यातायात डायवर्ट रहेगा. इसी के चलते दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी ट्रैफिक डायवर्जन होगा. इन्हें दूसरे रास्ते से निकाला जाएगा. कराडिया से गोपालपुरा तक आने वाले वाहनों के लिए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे बंद रहेगा. कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि ट्रैफिक का पूरा प्लान बना दिया गया है, जिसके अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि दरा व कंवलपुरा स्टेशनों के बीच पुल संख्या 148 के नजदीक नया आरयूबी का निर्माण कार्य चल रहा है. यहां आरएच गर्डर की डी-लॉन्चिंग व बॉक्स पुशिंग (कट एंड पुश) मेथड से काम करेगा. ऐसे में 23 जुलाई गुरुवार को मुंबई की तरफ जाने वाली अप लाइन पर दोपहर 12:45 से शाम 5:45 तक 5 घंटे का ब्लॉक रहेगा, जबकि दिल्ली की तरफ जाने वाली डाउन लाइन पर दोपहर 1:45 से शाम 4:45 तक 3 घंटे का ब्लॉक रहेगा.

इसी तरह से 27 जुलाई को मुंबई के तरफ जाने वाली अप लाइन पर दोपहर 1:10 से शाम 6:10 तक 5 घंटे का ब्लॉक रहेगा, जबकि दिल्ली की तरफ जाने वाली टाउन लाइन पर दोपहर 2:10 से शाम 5:10 तक 3 घंटे का ब्लॉक रहेगा. कोटा से रामगंज मंडी व झालावाड़ सिटी होते हुए चलने वाली ट्रेन नंबर 59840 कोटा अकलेरा पैसेंजर और 59839 अकलेरा कोटा पैसेंजर ट्रेन 27 जुलाई को रद्द रहेगी, जबकि 23 और 27 जुलाई दोनों दिन 8-8 ट्रेन अप और डाउन ट्रैक प्रभावित रहेगी.

23 जुलाई को प्रभावित होने वाली ट्रेन

- ट्रेन नंबर 22655 एर्नाकुलम निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट की देरी

- ट्रेन नंबर 22997 झालावाड़ सिटी श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 1 घंटे 40 मिनट

- ट्रेन नंबर 19019 देहरादून एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 30 मिनट

- ट्रेन नंबर 61623 उज्जैन कोटा मेमू एक घंटा 20 मिनट देरी

- ट्रेन नंबर 22975 बांद्रा टर्मिनल्स रामनगर एक्सप्रेस एक घंटा

- ट्रेन नंबर 19104 कोटा रतलाम पैसेंजर 2 घंटे 35 मिनट

- ट्रेन नंबर 12466 जोधपुर इंदौर रणथंबोर एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट

- ट्रेन नंबर 59840 कोटा अकलेरा पैसेंजर एक घंटा 50 मिनट, इस ट्रेन को रीशेड्यूल की संभावना भी है.

27 जुलाई को प्रभावित होने वाली ट्रेन

- ट्रेन नंबर 19104 कोटा रतलाम पैसेंजर लगभग 4 घंटे 30 मिनट, ट्रेन के रीशेड्यूल होने की प्रबल संभावना

- ट्रेन नंबर 20942 गाजीपुर सिटी बांद्रा टर्मिनल 3 घंटे 40 मिनट

- ट्रेन नंबर 12466 जोधपुर इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट

- ट्रेन नंबर 09310 हजरत निजामुद्दीन इंदौर 3 घंटे 50 मिनट

- ट्रेन नंबर 09152 मधुबनी ऊधना 1 घंटे 50 मिनट

- ट्रेन नंबर 12956 जयपुर मुंबई सेंट्रल करीब 40 मिनट

- ट्रेन नंबर 22660 योगनगरी ऋषिकेश तिरुवंतपुरम करीब 15 मिनट

- ट्रेन नंबर 19019 बांद्रा टर्मिनस हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस करीब 35 मिनट

- ट्रेन नंबर 61623 उज्जैन कोटा मेमू करीब 10 मिनट

यह रहेगा नेशनल हाईवे 52 पर ट्रैफिक डायवर्जन

- जयपुर, चित्तौड़गढ़ व कोटा शहर से दरा, झालावाड, रामगंजमण्डी, चेचट होकर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे जाने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे 27 पर डायवर्ट किया जाएगा. इन वाहन को बारां, बपावर व झालावाड़ भेजा जाएगा.

- झालावाड़ से कोटा की तरफ आने वाले वाहनों को खानपुर बपावर होते हुए बारां भेजा जाएगा, जहां से भी नेशनल हाईवे 27 के जरिए कोटा आ सकेंगे.

- दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से झालावाड़, चेचट व दरा की तरफ जाने वाले वाहनों को कराडिया इंटरचेंज पर रोका जाएगा. यहां से इन्हें नेशनल हाईवे 27 पर डायवर्ट करते हुए बारां भेजा जाएगा, जहां से भी बपावर, खानपुर व झालावाड़ होते हुए डाइवर्ट होंगे.

- नेशनल हाईवे 52 पर कोटा से झालावाड़ की तरफ जाने वाले वाहनों को मोरूकलाकनवास बुलेट खानपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.

- एनएच-52 पर कोटा से झालावाड़ की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों मोरूकलां, कनवास, धुलेट होते हुए खानपुर झालावाड की तरफ डायवर्ट करेंगे.

- सुकेत, मोडक, रामगंजमण्डी से कोटा की तरफ ताने वाले वाहनों को मोडक, चेचट भटवाड़ा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा.

- बपावर से सांगोद, कनवास, मोरूकला होकर दरा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को बपावर चौराहे से खानपुर झालावाड़ की तरफ डायवर्ट करेंगे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें