सी सेक्शन डिलीवरी के बाद राजस्थान में महिलाओं की मौतें जारी
राजस्थान में सी सेक्शन डिलीवरी के बाद तीसरी महिला की मौत होने के बाद हाल में यह मामला बढ़ गया है। 3 महीने में राजस्थान में 19 महिलाओं की मौत हो गई है जिन्हें सी सेक्शन डिलीवरी के बाद दिक्कतें हुई थीं। यह मामले भीलवाड़ा व बांसवाड़ा, जोधपुर और बीकानेर में दर्ज किए गए हैं। अस्पतालों में महिलाओं की हालत बिगड़ने के बाद डायबिटीज और सर्जरी जैसी चिकित्सा स्थितियों से उनकी मौत हुई है। राजस्थान सरकार ने एक्सपर्ट टीमें भेजकर मामलों की जांच शुरू कर दी हैैं। SUTR: Aaj Tak.

सौजन्य से:- Jagran
C-सेक्शन डिलीवरी के बाद राजस्थान में एक और महिला की मौत, 3 महीने में 19 माताओं की गई जान
राजस्थान के बीकानेर में सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद 25 वर्षीय कमला की 36 दिनों के संघर्ष के बाद मौत हो गई। यह PBM अस्पताल में तीसरा ऐसा मामला है, और पिछल ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार को एक और महिला ने दम तोड़ दिया। वह पिछले 36 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रही थी। कमला की उम्र 25 साल थी और बीकानेर के PBM अस्पताल में उसकी सी-सेक्शन डिलवरी हुई थी। लेकिन डिलीवरी के तुरंत बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी थी।
पिछले कुछ सप्ताह में PBM अस्पताल का यह तीसरा मामला है, जिसमें सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद किसी महिला की मौत हुई है। 19 जून को ही सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद होने वाली समस्या से प्रभावित 20 साल की प्रीति ने दम तोड़ दिया था। इसके दो दिन बाद 26 साल की शारदा की भी मौत हो गई थी।
पहले भी हुई 2 मौतें
शारदा की किडनी फेल हो गई थी और कई बार डायलिसिस होने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया था। तीनों ही महिलाओं को 24 घंटे के अंदर पेशाब आना बंद हो गया था।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 8 जून को कमला को भर्ती कराया गया था और उसी दिन उसने बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने कहा कि कमला को डायबिटीज थी और उनकी पहले भी दो बार सिजेरियन डिलीवरी हो चुकी थी, इस कारण सी-सेक्शन मेडिकल तौर पर जरूरी था।
खबरें और भी
सर्जरी के बाद बिगड़ी हालत
9 जून को ही कमला को दिक्कत होनी शुरू हो गई तो उन्हें डायलिसिस पर रखा गया। हालत में थोड़ा सुधार हुआ, पेशाब आने लगा तो वेंटिलेटर सपोर्ट हटा लिया गया। बाद में C-सेक्शन के टांकों से जुड़ी एक और सर्जरी हुई, जिससे कई अंगों पर असर पड़ा और हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।
राजस्थान में पिछले 3 महीने में हुई मौतों में से 5 कोटा में, 3 बीकानेर में, दो जोधपुर में और 9 भीलवाड़ा व बांसवाड़ा में दर्ज की गई हैं।
यह भी पढ़ें- राजस्थान के दो अस्पतालों में सर्जरी के बाद 8 महिलाओं और एक नाबालिग की मौत, सरकार ने भेजी एक्सपर्ट टीमें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

ऊंट के शरणागत कृषि विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र का सहयोग

कोटा में डायलिसिस से इनकार, महिलाएं इच्छामृत्यु की मांग कर रही हैं: क्या है कारण

नवजात बच्चों की मांओं ने डायलिसिस बंद कर दी, सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग


