राजस्थान के 6 आरपीएस अफसर आईपीएस में प्रमोट, जानें पूरी डिटेल
गृह मंत्रालय ने 6 आरपीएस अफसरों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी है, जिन्हें 8 रिक्त IPS पदों में प्रमोट किया गया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan RPS Officers Promoted To IPS | Home Ministry Notification List
राजस्थान के 6 RPS बने IPS:राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, नरपत सिंह, राम स्वरूप शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद खोथ प्रमोट हुए
- कॉपी लिंक
राज्य पुलिस सेवा (आरपीएस) के 6 अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत हो गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग के चयन समिति की बैठक में तय चयन सूची को अनुमोदित करने के बाद आज गृह मंत्रालय ने इन 6 पुलिस अधिकारियों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी।
अधिसूचना के अनुसार 1997 बैच के आरपीएस राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, नरपत सिंह, राम स्वरूप शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद खोथ, धनपत राज और रेवन्त दान आईपीएस में प्रमोट हो गए हैं। 1 जनवरी 2016 तक राजस्थान में आईपीएस अधिकारियों के 8 पद खाली थे। इन्हीं रिक्तियों में से 6 पदों पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोट किया गया हैं।
जनवरी 2026 के आकड़ों के अनुसार राजस्थान में 214 आईपीएस कार्यरत हैं। इनमें 25 अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर हैं।
दो को छोड़ सभी जयपुर में पोस्टेड
आईपीएस बनने वाले अधिकारियों में से केवल 2 अधिकारी जयपुर से बाहर पोस्टेड हैं। शेष सभी अधिकारी जयपुर में ही अलग-अलग पदों पर पदस्थापित हैं। राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, एसडीआरएफ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रामस्वरूप शर्मा, जयपुर मैट्रो में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेन्द्र प्रसाद खोथ, एटीएस जयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धनपतराज, आरपीए में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं।
वहीं नरपत सिंह जैतावत, सीआईडी जोधपुर और रेवंतदान, जैसलमेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में ट्रैफिक-जाम में चौराहों पर मिलेगी वैकल्पिक-रूट की जानकारी: लाइव अनाउंसमेंट से मिलेगी रियल टाइम जानकारी; शहर में 8 जगह हुई शुरुआत - Jaipur News

बांग्लादेश से अजमेर आई ये लड़की कौन? अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर पहुंची इंडिया

देश में मानसून की स्थिति:


