'राजनीति में प्रतिशोध की भावना बढ़ रही, संवाद का स्तर गिरा रहा है': अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोलीं वसुंधरा
{"_id":"6a578b6f15eb830d8c00356c","slug":"politics-ends-humanity-prevails-vasundhara-raje-reflects-on-changing-political-culture-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राजनीति में प्रतिशोध की भावना बढ…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a578b6f15eb830d8c00356c","slug":"politics-ends-humanity-prevails-vasundhara-raje-reflects-on-changing-political-culture-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राजनीति में प्रतिशोध की भावना बढ़ रही, संवाद का स्तर गिरा रहा है': अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोलीं वसुंधरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राजनीति में प्रतिशोध की भावना बढ़ रही, संवाद का स्तर गिरा रहा है': अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोलीं वसुंधरा
Wed, 15 Jul 2026 07:00 PM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:00 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना का समारोह मनाया गया। इसमें उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष समेत राजस्थान के पूर्व और मौजूदा सांसद विधायक बुलाए गए। समारोह में आई वसुंधरा राजे ने कहा-अब राजनीति में प्रतिशोध है, भाषाई स्तर भी गिरा है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को विधानसभा परिसर में 'विधानसभा गौरव अमृत महोत्सव' का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने विधानसभा की 75 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा, संसदीय परंपराओं और जनप्रतिनिधियों के योगदान को याद किया। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का संबोधन सबसे अधिक चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने राजनीति में संवाद, मर्यादा और इंसानियत के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
राजे ने कहा कि राजनीति की लक्ष्मण रेखा से कहीं बड़ी इंसानियत की भावना होती है।" उन्होंने एक पुराना प्रसंग साझा करते हुए बताया कि पूर्व सांसद डॉ. अबरार अहमद के निधन के बाद जब वह कांग्रेस कार्यालय गई थीं, तब कई लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था। इस पर उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन इंसानियत उससे कहीं बड़ी होती है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विधानसभा में ऐसे नेता होते थे, जिनके तर्क पूरे सदन को गंभीरता से सुनने पर मजबूर कर देते थे। उन्होंने गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़, सी.पी. जोशी, प्रद्युम्न सिंह, घनश्याम तिवाड़ी, डॉ. नाथूसिंह गुर्जर और राजपाल शेखावत का उदाहरण देते हुए कहा कि जब ये नेता बोलते थे, तो पूरा सदन उनकी बात ध्यान से सुनता था। उन्होंने राव राजेंद्र सिंह, कालीचरण सराफ और बी.डी. कल्ला को भी प्रभावशाली वक्ता बताया।
विज्ञापन
राजे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत और हरिदेव जोशी के बीच राजनीतिक मतभेद जरूर थे, लेकिन दोनों के रिश्तों में हमेशा सम्मान बना रहा। उन्होंने इसे सिकंदर और पोरस के संबंधों से जोड़ते हुए कहा कि पहले राजनीतिक विरोध के बावजूद व्यक्तिगत रिश्तों में कटुता नहीं होती थी। उन्होंने जिनेवा में पाकिस्तान के मानवाधिकार प्रस्ताव का मुकाबला करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव द्वारा विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भेजने का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय राष्ट्रीय हित राजनीति से ऊपर था। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में प्रतिशोध की भावना बढ़ी है और संवाद का स्तर भी गिरा है।
राजे ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' पहल का समर्थन करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, 24 घंटे घरेलू बिजली, ईआरसीपी (ERCP), नदियों को जोड़ने की योजना और सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार जैसी पहलें उनकी सरकार ने शुरू की थीं।
पढ़ें: 'हमें सख्त आदेश पारित करने के लिए मजबूर मत कीजिए': पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर हाईकोर्ट नाराज, जमकर लगाई फटकार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि राजस्थान विधानसभा उनकी पहली राजनीतिक और संसदीय पाठशाला रही है। विधायक के रूप में उन्होंने यहीं से लोकतांत्रिक मर्यादाओं, संवाद और संसदीय परंपराओं की सीख ली, जिसका लाभ उन्हें आज लोकसभा अध्यक्ष के रूप में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की लोकतांत्रिक परंपरा सदियों पुरानी है और यह लोकतंत्र की मजबूती का आधार रही है।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राजस्थान की लोकतांत्रिक विरासत को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत, वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत और दिवंगत नेता राजेश पायलट के योगदान को याद करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन प्रदेश और राष्ट्रहित सभी को एक सूत्र में बांधते हैं।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा की बैठकों की घटती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब सदन कम दिनों तक चलता है और विधायकों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए विधानसभा की बैठकों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा की 75 वर्षों की यात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों के योगदान की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों का एक मंच पर आना लोकतंत्र की मजबूती और संसदीय परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आभार भी व्यक्त किया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

लोकतांत्रिक पाठशाला की गर्व और महत्ता: ओम बिरला ने राजस्थान विधानसभा को बताया प्रशिक्षण का केंद्र

राजस्थान विधानसभा की 75वीं वर्षगांठ के सम्मेलन का ओम बिरला ने उद्घाटन किया

राजस्थान विधानसभा: 75 साल में 16 बार चुनाव, बीजेपी से भारी रही कांग्रेस, जानें कौनसे CM का कार्यकाल रहा सबसे लंबा


