होमसेहतजयपुर के इलाकों में कचरा हटाना अब तेजी से हो रहा: नगर निगम की कार्रवाई से लोगों को बड़ी राहत
सेहत

जयपुर के इलाकों में कचरा हटाना अब तेजी से हो रहा: नगर निगम की कार्रवाई से लोगों को बड़ी राहत

जयपुर के मुरलीपुरा, जगतपुरा, रामगंज और गोपालपुरा क्षेत्रों में कचरे के ढेर और सीवर ओवरफ्लो से लोगों का जीना दूभर हो गया था, लेकिन अब नगर निगम की कार्रवाई से इन इलाकों में साफ-सफाई हो रही है।

Dainik Bhaskar के अनुसार15 जुलाई 2026 को 05:02 am बजे
जयपुर के इलाकों में कचरा हटाना अब तेजी से हो रहा: नगर निगम की कार्रवाई से लोगों को बड़ी राहत

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Cleanliness Drive | Municipal Corporation Action On Garbage Issues

शास्त्री नगर में मनोज मुदगल ने करवाई सफाई:जयपुर के कई इलाकों से हटा कचरा, तो कई जगहों पर सीवर और गंदगी से जूझ रहे लोग

- कॉपी लिंक

जयपुर के मुरलीपुरा, जगतपुरा, रामगंज और गोपालपुरा क्षेत्रों में कचरे के ढेर, सीवर ओवरफ्लो और नगर निगम कर्मियों की लापरवाही से स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। गंदगी और बदबू के कारण इलाकों में बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। दूसरी ओर, 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया है। इसके प्रभाव से सिरसी रोड, शास्त्री नगर, खातिपुरा और नेताजी नगर जैसे कई इलाकों में वर्षों से जमा कचरे को साफ कर लोगों को बड़ी राहत दी गई है।

(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)

मुरलीपुरा में कचरे के अंबार से परेशान लोग जयपुर के मुरलीपुरा स्थित केडिया प्लेस रोड पर कचरे के ढेरों ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। स्थानीय निवासी सुरेश ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट करते हुए बताया कि कॉलोनी की मुख्य गली के किनारे लंबे समय से भारी मात्रा में कचरा जमा है। यहां घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे के साथ कटी हुई पेड़ों की डालियां भी फेंकी जा रही हैं। इस गंदगी से उठती बदबू के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

निगम कर्मी बोले- 'साफ करने दूसरा आएगा' जगतपुरा क्षेत्र से स्थानीय निवासी प्रिंस ने 'भास्कर समाधान' पर नगर निगम की लापरवाही की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। प्रिंस ने बताया कि निगम के कर्मचारी क्षेत्र में किसी के घर के बाहर बने सीवर टैंक को खाली करने आए थे। टैंक तो साफ कर दिया, लेकिन उससे निकली सारी गंदगी सड़क पर ही फैलाकर छोड़ गए। जब कर्मियों से गंदगी हटाने को कहा गया, तो वे 'कोई और आकर साफ करेगा' कहकर टालमटोल कर चले गए। सड़क पर फैली इस गंदगी से उठती बदबू ने लोगों का वहां से निकलना भी मुश्किल कर दिया है।

बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सफाई रामगंज क्षेत्र स्थित महेरो का रास्ता से सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आई है। स्थानीय निवासी तमसील अहमद ने 'भास्कर समाधान' पर अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि रामगंज बाजार में लंबे समय से सीवर लाइन की सफाई नहीं की गई है। इसके चलते अब सीवर का गंदा पानी उफनकर मुख्य सड़क पर फैलने लगा है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की है लेकिन, इसके बावजूद अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

गंदगी और बदबू से लोगों का निकलना दूभर जयपुर के गोपालपुरा स्थित गणेश मार्ग से कचरे की समस्या सामने आई है। इलाके के रहने वाले सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि गुलाब चौक के पास हमेशा भारी मात्रा में कचरा जमा रहता है। इस कचरे से उठने वाली बदबू के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो चुका है। गंदगी की वजह से इलाके में कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं, जिससे आसपास के घरों में गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

कई समस्याओं का हो रहा समाधान...

प्लॉट के सामने से हटा कचरे का ढेर जयपुर में 200 फीट बाईपास के पास सिरसी रोड पर रहने वाले इंदर को कचरे की समस्या से निजात मिल गई है। दरअसल, कुछ अज्ञात लोग उनके प्लॉट के सामने लगातार कचरा फेंक रहे थे, जिससे गंदगी बढ़ रही थी। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग तुरंत हरकत में आया और मौके से सारा कचरा साफ करवाकर समस्या का स्थाई समाधान कर दिया।

कचरे की समस्या का हुआ समाधान शास्त्री नगर के सुभाष नगर रोड से राम निवास ने भी कचरे की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि गली में ट्रांसफॉर्मर के नीचे गंदगी जमा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद निवर्तमान पार्षद ने समाधान करवा दिया है।

मनोज मुदगल बने 'पब्लिक के स्टार' शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर रोड से सामने आई कचरे की समस्या का तुरंत समाधान हो गया है। यहां के स्थानीय निवासी राम निवास ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी कि उनकी गली में बिजली के ट्रांसफॉर्मर के ठीक नीचे लगातार गंदगी और कचरा जमा हो रहा है, जिससे हादसे का भी अंदेशा था। खबर पोर्टल पर सार्वजनिक होते ही निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत सफाई करवाकर स्थानीय लोगों को इस समस्या से राहत दिलाई।

एक क्लिक पर साफ हुई गंदगी खातिपुरा स्थित जय भवानी कॉलोनी से सामने आई गंदगी की समस्या का नगर निगम के जरिए समाधान कर दिया गया है। यहां के निवासी डॉ. विरेंद्र सिंह राठौर ने लिखा था कि जनक मार्ग में पानी की टंकी के पास स्थित खाली जमीन पर लंबे समय से भारी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है। जिसके बाद नगर निगम की टीम तुरंत एक्शन में आई और मौके से सारा कचरा साफ करवाकर स्थानीय लोगों को बड़ी राहत दी।

नेताजी नगर में कचरे की समस्या खत्म जयपुर के नेताजी नगर से सामने आई कचरे की समस्या का 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद निस्तारण कर दिया गया है। यहां के स्थानीय निवासी नरेंद्र ने समस्या पोस्ट थी कि इलाके की मुख्य सड़क पर रोज कचरा फेंका जा रहा था। हालांकि कचरा उठाने के लिए गाड़ी रोज आ रही थी, लेकिन फिर भी सड़क किनारे सफाई नहीं की जाती थी। समस्या पोस्ट होते ही संबंधित विभाग तुरंत एक्शन में आया और मौके की पूरी तरह सफाई करवा दी।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए…

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें