होमसेहतराजस्थान विधानसभा: 75 साल में 16 बार चुनाव, बीजेपी से भारी रही कांग्रेस, जानें कौनसे CM का कार्यकाल रहा सबसे लंबा
सेहत

राजस्थान विधानसभा: 75 साल में 16 बार चुनाव, बीजेपी से भारी रही कांग्रेस, जानें कौनसे CM का कार्यकाल रहा सबसे लंबा

16 बार हुए चुनाव, कांग्रेस का राज ज्यादा राजस्थान विधानसभा की स्थापना से लेकर अब तक यानी वर्ष 2023 तक कुल 16 बार विधानसभा चुनाव हुए। इन चुनावों में कांग्रेस का राज ज्यादा रहा। 16 में से 10 बार कांग्रेस सत्ता में आई और 6…

Navbharat Times के अनुसार15 जुलाई 2026 को 08:11 am बजे
राजस्थान विधानसभा: 75 साल में 16 बार चुनाव, बीजेपी से भारी रही कांग्रेस, जानें कौनसे CM का कार्यकाल रहा सबसे लंबा

सौजन्य से:- Navbharat Times

16 बार हुए चुनाव, कांग्रेस का राज ज्यादा

राजस्थान विधानसभा की स्थापना से लेकर अब तक यानी वर्ष 2023 तक कुल 16 बार विधानसभा चुनाव हुए। इन चुनावों में कांग्रेस का राज ज्यादा रहा। 16 में से 10 बार कांग्रेस सत्ता में आई और 6 बार भाजपा का राज आया। जनसंघ और जनता पार्टी ही आगे चलकर भाजपा बनी। ऐसे में जनता पार्टी के राज को भी भाजपा के राज में जोड़ा जाता है। बीते तीस वर्षों में राजस्थान में यह ट्रेंड रहा है कि एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा सत्ता में आती रही है। रिकॉर्ड सीटों के साथ सत्ता में आने के बावजूद बीते 30 वर्षों में कोई भी पार्टी सत्ता रिपीट नहीं कर पाई।जानिए कब-कब किनकी सरकार बनी

वर्ष 1952 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था। हालांकि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री हैं जो कि मनोनित थे।- पहले विधानसभा चुनाव: निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल जो कि पहले चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री बने थे।

- दूसरे और तीसरे विधानसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस की सत्ता वापसी हुई थी। दोनों बार मोहनलाल सुखाड़िया मुख्यमंत्री बने थे।

- चौथे विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सत्ता में थी। मोहनलाल सुखाड़िया मुख्यमंत्री बने थे। राष्ट्रपति शासन के बाद सुखाड़िया की सरकार बनी थी।

- पांचवें विधानसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में थी। पहले बरकतुल्लाह खां मुख्यमंत्री बने थे। बाद में हरिदेव जोशी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

- छटे विधानसभा चुनाव: पहली बार जनता पार्टी सत्ता में आई थी। भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने थे।

- सातवें विधानसभा चुनाव: राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार बनी। जगन्नाथ पहाड़िया मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए थे। बाद में शिवचरण माथुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

- आठवें विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने फिर से राजस्थान में सत्ता रिपीट की और हरिदेव जोशी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसी सत्र में शिवचरण माथुर और हीरालाल देवपुरा भी मुख्यमंत्री रहे।

- नौवें विधानसभा चुनाव: फिर सत्ता बदली। जनता दल और भाजपा की संयुक्त सरकार बनी। भैरोंसिंह शेखावत को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।

- दसवें विधानसभा चुनाव: भाजपा सत्ता में आई और भैरोंसिंह शेखावत मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए।

- ग्यारहवें विधानसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने थे।

- बारहवें विधानसभा चुनाव: भाजपा सत्ता में आई और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनी।

- तेरहवें विधानसभा चुनाव: फिर कांग्रेस की सरकार आई और अशोक गहलोत दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए थे।

- चौदहवें विधानसभा चुनाव: भाजपा की सरकार आई और वसुंधरा राजे दूसरी बार मुख्यमंत्री बनीं।

- पंद्रहवें विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की सरकार आई और अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने।

- सौलहवें विधानसभा चुनाव: भाजपा सत्ता में आई और भजनलाल शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें