शराबबंदी के नाम पर अमानवीय व्यवहार: पुलिस ने जांच शुरू की
उदयपुर के कमोल गांव में शराबबंदी के नाम पर एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में युवक को पेड़ से उल्टा लटकाया, की मारपीट, जानिए पूरा मामला
मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Published : July 15, 2026 at 1:52 PM IST
उदयपुर : जिले के सायरा थाना क्षेत्र के कमोल गांव में शराबबंदी के नाम पर एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. गांव के कुछ लोगों ने कथित तौर पर युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर उसकी पिटाई कर दी और उस पर 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा दिया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी. सायरा थानाधिकारी कानाराम सीरवी ने बताया कि घटना 12 मई की है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पढे़ं. घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, युवक को पकड़कर बाल काटे और जूतों की माला पहनाई
घटना 12 मई 2026 की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार कमोल गांव में समाज स्तर पर शराबबंदी लागू की गई थी. आरोप है कि एक युवक ने शराब पीकर गांव के नियमों का उल्लंघन किया. 11 मई को वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पिता से अभद्रता और मारपीट की. अगले दिन समाज के पंचों ने बैठक कर उस पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.
आरोप है कि इसके बाद युवक के एक पैर को रस्सी से बांधकर बरगद के पेड़ पर उल्टा लटका दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई. इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भाजपाड़ा गैंग का खौफ: जोधपुर में अपराधी रेकी बिना सीधे घर में घुसते हैं और लूटपाट करते हैं - अलर्ट

जेडीए की स्मार्ट पहल: अब सीधे लाउडस्पीकर से मिलेगा ट्रैफिक अपडेट, IP पब्लिक एड्रेस सिस्टम शुरू

पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड: महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी के गांव में की पड़ताल


