पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड: महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी के गांव में की पड़ताल
महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी के गांव जोधपुर के पालसनी में जांच की और होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस हत्या की पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

सौजन्य से:- ABP News
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच पहुंची जोधपुर, आरोपी चेतन चौधरी के गांव में महाराष्ट्र पुलिस ने की पड़ताल
Pune News: पुणे में हुए बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम जोधपुर के पालसनी गांव पहुंची है, जहां हत्या के मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का घर है.
महाराष्ट्र के पुणे में हुए बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब राजस्थान के जोधपुर तक पहुंच गई है. मामले की तह तक जाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम जोधपुर के पालसनी गांव पहुंची, जहां हत्या के मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का घर है. पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा आरोपी से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी जुटाई.
जांच के दौरान पुलिस उस होटल में भी पहुंची, जहां वारदात से पहले आरोपी सिया और चेतन चौधरी रुके थे. होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई. माना जा रहा है कि पुलिस हत्या की पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.
‘मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए’, केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को लिखा भावुक ईमेल
क्या है पूरा मामला?
पुलिस जांच के अनुसार, 18 जून को पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल को करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था. इस घटना में केतन की मौत हो गई. हत्या के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और फिलहाल सिया तथा चेतन चौधरी यरवदा जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिया और केतन अग्रवाल की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन सिया इस रिश्ते से खुश नहीं थी. इसी दौरान उसका चेतन चौधरी से प्रेम संबंध था. आरोप है कि दोनों ने साथ रहने के लिए केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया.
सबूत जुटाने में जुटी पुलिस
जांच एजेंसियों के हाथ कुछ ऐसे डिजिटल सबूत भी लगे हैं, जिनसे पता चला है कि हत्या से पहले सिया ने इंटरनेट पर अपराध से जुड़े कई विषयों की जानकारी खोजी थी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने किन-किन तरीकों की जानकारी जुटाई और क्या यह सब हत्या की पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा था.
महाराष्ट्र पुलिस अब जोधपुर से जुटाए गए साक्ष्यों और बयानों को केस डायरी में शामिल करेगी. अधिकारियों का मानना है कि इस जांच से हत्या की साजिश, आरोपियों की योजना और वारदात से पहले की गतिविधियों से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं. यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है.
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भाजपाड़ा गैंग का खौफ: जोधपुर में अपराधी रेकी बिना सीधे घर में घुसते हैं और लूटपाट करते हैं - अलर्ट

जेडीए की स्मार्ट पहल: अब सीधे लाउडस्पीकर से मिलेगा ट्रैफिक अपडेट, IP पब्लिक एड्रेस सिस्टम शुरू

शराबबंदी के नाम पर अमानवीय व्यवहार: पुलिस ने जांच शुरू की


