जेडीए की स्मार्ट पहल: अब सीधे लाउडस्पीकर से मिलेगा ट्रैफिक अपडेट, IP पब्लिक एड्रेस सिस्टम शुरू
जेडीए की स्मार्ट पहल: अब सीधे लाउडस्पीकर से मिलेगा ट्रैफिक अपडेट, IP पब्लिक एड्रेस सिस्टम शुरू जयपुर के 24 प्रमुख स्थानों पर IP आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने की शुरुआत, जिससे ट्रैफिक और इमरजेंसी सूचनाएं रीयल-टाइम में…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जेडीए की स्मार्ट पहल: अब सीधे लाउडस्पीकर से मिलेगा ट्रैफिक अपडेट, IP पब्लिक एड्रेस सिस्टम शुरू
जयपुर के 24 प्रमुख स्थानों पर IP आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने की शुरुआत, जिससे ट्रैफिक और इमरजेंसी सूचनाएं रीयल-टाइम में लोगों तक पहुंचेंगी.
Published : July 15, 2026 at 3:08 PM IST
जयपुर: जेडीए ने राजधानी में ट्रैफिक मैनेजमेंट को और अधिक स्मार्ट बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. शहर के 24 प्रमुख स्थानों पर इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किया जा रहा है. इस सिस्टम के माध्यम से ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्सन, इमरजेंसी स्थिति और अन्य जरूरी सूचनाएं नागरिकों तक रीयल-टाइम में पहुंचाई जाएंगी.
8 स्थानों पर शुरू हुई सुविधा: पूरी व्यवस्था का संचालन अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से केंद्रीकृत रूप से किया जाएगा. जेडीए स्मार्ट शहरी विकास के विजन के तहत हाईटेक ट्रैफिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है. इसी क्रम में पहले चरण में आठ स्थानों पर बुधवार से सिस्टम शुरू हो गया है. इनमें त्रिमूर्ति सर्किल, रामबाग चौराहा, जगतपुरा 7 नंबर बस स्टैंड, सोफिया स्कूल घाटगेट, श्री पिंजरापोल गौशाला, जवाहर सर्किल (जेएलएन मार्ग), एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने और नगर निगम परिसर शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- जयपुर ट्रैफिक पुलिस बनवा रही एंड्राइड ऐप, ऑनलाइन मिलेगी पार्किंग स्थलों की जानकारी
16 स्थानों पर जल्द होगी शुरू: जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि शेष 16 स्थानों पर भी जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी. स्थानों का चयन जयपुर नगर निगम और यातायात पुलिस के साथ समन्वय से किया गया है, ताकि भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी सूचना पहुंचाई जा सके. उन्होंने बताया कि इस प्रणाली से केवल ट्रैफिक सूचनाएं ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनजागरूकता संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे.
इमरजेंसी में तत्काल मिलेगी सूचना: जेडीए आयुक्त ने बताया कि इससे सूचना प्रसारण की गति और विश्वसनीयता बढ़ेगी. जेडीए के अनुसार यह पहल स्मार्ट सिटी की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर उपयोग करते हुए नागरिक सेवाओं को मजबूत करेगी. आधुनिक तकनीक पर आधारित यह व्यवस्था इमरजेंसी में त्वरित सूचना देने के साथ ट्रैफिक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाएगी और बेहतर शहरी सेवाएं उपलब्ध कराएगी.
इसे भी पढ़ें- जयपुर बनेगा ट्रैफिक सिग्नल फ्री सिटी, मास्टर प्लान के लिए एजेंसी नियुक्त
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भाजपाड़ा गैंग का खौफ: जोधपुर में अपराधी रेकी बिना सीधे घर में घुसते हैं और लूटपाट करते हैं - अलर्ट

पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड: महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी के गांव में की पड़ताल

शराबबंदी के नाम पर अमानवीय व्यवहार: पुलिस ने जांच शुरू की


