कोटा यूनिवर्सिटी में 120 सीटों वाला गर्ल्स हॉस्टल तैयार: एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, पहले कैंपस की छात्राओं को, फिर अन्य कॉलेजों को मिलेगा मौका - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota University Girls Hostel Admission Starts | Campus Facility Update कोटा यूनिवर्सिटी में 120 सीटों वाला गर्ल्स हॉस्टल तैयार:एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, पहले कैंपस की छात्राओं को…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota University Girls Hostel Admission Starts | Campus Facility Update
कोटा यूनिवर्सिटी में 120 सीटों वाला गर्ल्स हॉस्टल तैयार:एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, पहले कैंपस की छात्राओं को, फिर अन्य कॉलेजों को मिलेगा मौका
- कॉपी लिंक
कोटा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए कैंपस में ही गर्ल्स हॉस्टल पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। कुलगुरू प्रो.बीपी सारस्वत ने बताया कि यहां वार्डन की नियुक्ति कर दी गई है।
साथ ही छात्राओं को प्रवेश देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस नए हॉस्टल की कुल क्षमता 120 सीटों की है, जिससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को कैंपस में ही सुरक्षित आवास मिल सकेगा।
कुलगुरू ने बताया कि इस हॉस्टल में प्रवेश के लिए पहली प्राथमिकता कोटा यूनिवर्सिटी कैंपस में ही रेगुलर पढ़ाई कर रही छात्राओं को दी जाएगी। वर्तमान में कैंपस की छात्राओं के एडमिशन की प्रक्रिया जारी है, ताकि नया सत्र शुरू होते ही उन्हें हॉस्टल की सुविधा मिल सकें।
कैंपस की छात्राओं के एडमिशन के बाद अर सीटें खाली रहती हैं, तो उनमें अन्य सरकारी कॉलेजों की छात्राओं को रहने का अवसर दिया जाएगा।
इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन शहर के सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिसिंपल्स को पत्र लिख रहा है। जो भी छात्राएं यहां हॉस्टल में रहने की इच्छुक हैं, वे नियमानुसार आवेदन कर सकेंगी।
सुरक्षा और पानी की पुख्ता व्यवस्था जल्द
प्रशासन का पूरा जोर छात्राओं को एक सुरक्षित और सुविधायुक्त माहौल देने पर है। हॉस्टल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, पीने और दैनिक उपयोग के पानी की सुचारू व्यवस्था को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कुलगुरू सारस्वत ने कहा कि इस हॉस्टल के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पैसे का सही और अधिकतम उपयोग करना है। 120 छात्राएं यहां एक साथ रहकर बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह मुस्तैद किया जा रहा है ताकि पेरेंटस भी निश्चिंत रहें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मंत्रियों पर भेदभाव: राजस्थान में क्या हैं तबादलों के बाद के विरोध के पीछे के कारण?

राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट! 18 जिलों में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बिजली संकट: मेंटेनेंस के दौरान उदयपुर में 15 इलाके बिना बिजली का सामना करेंगे


