राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट! 18 जिलों में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
राजस्थान में शीघ्र ही भीषण बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मानसूनी गतिविधियों का काफी तेजी के साथ आगमन होने जा रहा है।

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान में फिर मेहरबान होगा मानसून, 18 जिलों के लिए IMD का बड़ा अपडेट
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश अलवर जिले में रिकॉर्ड की गई। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने शहर की सड़कों को पानी से लबालब कर दिया। अलवर कोर्ट परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से धीमा पड़ा मानसून अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश का इंतजार ही रहा, लेकिन अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बरकरार रहा और श्रीगंगानगर 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बुधवार, 15 जुलाई से राजस्थान मॉनसून दोबारा सक्रिय होगा। विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अलवर में बरसे बादल, कोटपूतली-बहरोड़ भी भीगा
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश अलवर जिले में रिकॉर्ड की गई। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने शहर की सड़कों को पानी से लबालब कर दिया। अलवर कोर्ट परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि महल चौक की सीढ़ियों से पानी झरने की तरह बहता नजर आया। कोर्ट कैंटीन में भी पानी भर गया, जिसे कर्मचारी और स्थानीय लोग डिब्बों से बाहर निकालते दिखाई दिए।
कोटपूतली-बहरोड़ में भी बादलों ने जमकर बरसात की। वहीं हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में मंगलवार सुबह तक 37 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इन इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों ने उमस से राहत महसूस की।
श्रीगंगानगर सबसे गर्म, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी कायम
जहां पूर्वी राजस्थान में बारिश की हलचल देखने को मिली, वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बना रहा। श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
इसके अलावा जैसलमेर में 39 डिग्री, बीकानेर में 38.8 डिग्री, चूरू में 38.7 डिग्री और फलोदी में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। संगरिया में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री रहा। जोधपुर में भी तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और पिछले दो दिनों की तुलना में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया।
इन 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है, उनमें हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है।
बड़े शहरों का मौसम कैसा रहा?
राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार को बादलों की आवाजाही बढ़ने और तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
अजमेर में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी अधिक रहने से हल्की उमस महसूस हुई, लेकिन सुबह और रात के समय मौसम आरामदायक बना रहा।
कोटा में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में 8 जुलाई के बाद से बारिश नहीं हुई है और इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में किसानों और आम लोगों की नजर अब अगले दौर की बारिश पर टिकी हुई है।
उदयपुर में बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। यहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर में मानसून की कमजोरी के कारण गर्मी बढ़ गई और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
अब आगे क्या?
मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान मॉनसून अब फिर से सक्रिय होने के संकेत दे रहा है। यदि पूर्वानुमान सही साबित होता है तो आने वाले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि किसानों की फसलों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश का यह नया दौर प्रदेश में गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बिजली संकट: मेंटेनेंस के दौरान उदयपुर में 15 इलाके बिना बिजली का सामना करेंगे

राजस्थान विधानसभा और जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों का साक्षात्कार, कैसे कार्य करता लोकतंत्र?

दो महीने में गईं 19 जानें... राजस्थान में C-सेक्शन के बाद किडनी फेल से एक और प्रसूता की मौत


