होमशिक्षा-करियरदो महीने में गईं 19 जानें... राजस्थान में C-सेक्शन के बाद किडनी फेल से एक और प्रसूता की मौत
शिक्षा-करियर

दो महीने में गईं 19 जानें... राजस्थान में C-सेक्शन के बाद किडनी फेल से एक और प्रसूता की मौत

Sign In Advertisement X राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में महिलाओं की डिलीवरी के बाद हो रही मौतों का सिलसिला जारी है. बीकानेर के PBM अस्पताल में एक बार फिर सिजे…

AajTak के अनुसार15 जुलाई 2026 को 04:36 am बजे
दो महीने में गईं 19 जानें... राजस्थान में C-सेक्शन के बाद किडनी फेल से एक और प्रसूता की मौत

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में महिलाओं की डिलीवरी के बाद हो रही मौतों का सिलसिला जारी है. बीकानेर के PBM अस्पताल में एक बार फिर सिजेरियन डिलीवरी के बाद किडनी फेल होने के कारण आईसीयू में भर्ती एक और प्रसूता की मौत हो गई.

बीकानेर में इस लापरवाही के कारण ये चौथी मौत है. डॉक्टरों के मुताबिक, कमला की डिलीवरी काफी मुश्किल से हुई थी. 23 जून को उसके लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया था, जिसके बाद उसकी सेहत में कुछ सुधार भी देखा गया.

हालांकि 9 जुलाई के बाद से अचानक उसका यूरिन आउटपुट जीरो हो गया और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया.

बीकानेर में 6 महिलाओं की किडनी फेल

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जून के महीने में सी-सेक्शन के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल होने का मामला सामने आया था. इन महिलाओं में से 2 की पहले ही मौत हो चुकी थी. अस्पताल में एक महिला की हालत अब भी बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. इसके अलावा, कई महिलाएं अब भी अस्पताल में डायलिसिस पर हैं.

Advertisement

मई से अब तक 19 प्रसूताओं की मौत, जांच के आदेश

राजस्थान में मैटर्निटी सर्विस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने से लेकर अब तक राज्य के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी के बाद 19 महिलाओं की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही कई महिलाएं डिलीवरी के बाद किडनी फेल की समस्या से जूझ रही हैं और डायलिसिस पर चल रही हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में प्रसूताओं की मौत से हड़कंप! भीलवाड़ा-बांसवाड़ा केस पर एक्शन में सरकार, मंत्री करेंगे दौरा

प्रसूताओं की मौत के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. हालात को संभालने और लापरवाही की जांच करने के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर खुद मैदान में उतरे हैं. स्वास्थ्य मंत्री आज बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल का दौरा करेंगे. वहां वो प्रसूताओं की मौत के मुद्दे पर अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी करेंगे.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें