जयपुर राजस्थान असेंबली ने पूरा किया 75 सालों का सफर, CM भजनलाल शर्मा बोले- आज का दिन सभी के लिए सौभाग्य का अवसर
जयपुर : राजस्थान विधानसभा गौरव के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के लाल लोकसभा अध्यक्ष बिरला जी बड़ी पंचायत में राजस्थ…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुर : राजस्थान विधानसभा गौरव के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के लाल लोकसभा अध्यक्ष बिरला जी बड़ी पंचायत में राजस्थान का सम्मान बढ़ा रहे हैं.
आज विधानसभा सदस्य, पूर्व सदस्य, सांसद और पूर्व सांसद सभी के एक साथ दर्शन का लाभ मिला है. राजस्थान की धरा पर महाराणा प्रताप, पन्नाधाय, सूरजमल, अमृता देवी सरीखी हस्तियां रही. राजस्थान विधानसभा की 75 वर्ष की यात्रा लोकतंत्र की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है.
आज का दिन सभी के लिए सौभाग्य का अवसर है. क्योंकि वर्तमान और पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष और सभी जनप्रतिनिधि एक मंच पर एकत्र हुए हैं. मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्पीकर देवनानी का आभार जताते हुए कहा कि देवनानी ने सभी जनप्रतिनिधियों के एक साथ दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया.
पुरानी और नई दोनों विधानसभा में जनप्रतिनिधियों ने अपने तर्क, विचार और जनहित के मुद्दों के माध्यम से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में सभी दलों के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. राजस्थान के विकास और जनहित में योगदान देने वाले सभी पूर्व एवं वर्तमान विधायकों के आभार है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर पोलो ग्राउंड खाली करने के केंद्र सरकार के नोटिस के खिलाफ सुनवाई टली

राजस्थान में 2.64 लाख अधिकारी-कर्मचारियों की वेतनमान में नहीं होगी वृद्धि, अचल संपत्ति का ब्योरा देने में विफलता का कारण

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव की तारीखें जानी: सरकार की अपील और कोर्ट के आदेश के बीच


