होमसेहतRajasthan Vidhan Sabha LIVE: राजस्थान विधानसभा के 75 साल के सफर का जश्न शुरू, सदन में घूमी एक रहस्यमयी पर्ची, सीएम भजनलाल कर रहे संबोधित
सेहत

Rajasthan Vidhan Sabha LIVE: राजस्थान विधानसभा के 75 साल के सफर का जश्न शुरू, सदन में घूमी एक रहस्यमयी पर्ची, सीएम भजनलाल कर रहे संबोधित

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - Rajasthan Assembly LIVE: पर्ची पढ़कर नहीं रोक पाए मुस्कराहट- अनीता भदेल से यह पर्ची प्रभुलाल सैनी के पास पहुंची, लेकिन तभी पूर्व मंत्री नाथू सिंह गुर्जर ने उनसे यह प…

Navbharat Times के अनुसार15 जुलाई 2026 को 06:02 am बजे
Rajasthan Vidhan Sabha LIVE: राजस्थान विधानसभा के 75 साल के सफर का जश्न शुरू, सदन में घूमी एक रहस्यमयी पर्ची, सीएम भजनलाल कर रहे संबोधित

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- Rajasthan Assembly LIVE: पर्ची पढ़कर नहीं रोक पाए मुस्कराहट- अनीता भदेल से यह पर्ची प्रभुलाल सैनी के पास पहुंची, लेकिन तभी पूर्व मंत्री नाथू सिंह गुर्जर ने उनसे यह पर्ची जबरदस्ती छीनकर पढ़ ली। आखिरकार जब यह पर्ची पूर्व संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ के पास पहुंची, तो इसे पढ़ने के बाद वे अपनी मुस्कराहट नहीं रोक पाए। सदन में मौजूद हर कोई अब यही सोच रहा है कि आखिर इस पर्ची में क्या लिखा था?

- Rajasthan Assembly LIVE: विधानसभा में घूमी एक रहस्यमयी पर्चीसंसदीय कार्य मंत्री के संबोधन के दौरान सदन में एक पर्ची कौतूहल का विषय बन गई, जो कई विधायकों के हाथों से होते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तक पहुंची। यह पर्ची निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने लिखकर अनीता भदेल को दी थी, जिन्होंने इसे पढ़ने की अनुमति मांगी और फिर मुस्कुराते हुए इसे आगे बढ़ा दिया।

- जूली बोले- मुझे पहला दलित नेता प्रतिपक्ष बनने का सौभाग्य मिलाटीकाराम जूली ने लोकतंत्र की खूबी को रेखांकित करते हुए कहा कि यह हमारी स्वच्छ परंपरा ही है जिसके कारण मेरे जैसे एक दलित व्यक्ति को पहला दलित नेता प्रतिपक्ष बनने का सौभाग्य मिला। उन्होंने सदन के गौरव को याद करते हुए कहा कि यहाँ के सदस्यों ने न सिर्फ राज्य में बल्कि लोकसभा सदस्य और राज्यपाल के उच्च पदों पर रहकर भी देश के लिए काम किया है।

- नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का संबोधनविधानसभा में आयोजित पूर्व और वर्तमान विधायकों के महासमागम को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सब यहां एक उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं और यह उत्सव पूरी तरह से आम आदमी के लिए है, जिन्हें विधानसभा ने हमेशा जनहित के कानून बनाकर सम्बल दिया है।

- Rajasthan Assembly LIVE: वासुदेव देवनानी ने याद किया कानूनी सफरस्पीकर वासुदेव देवनानी ने सदन के सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजस्थान विधानसभा में अब तक 3 हजार 80 विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। उन्होंने शुरुआती दौर को याद करते हुए कहा कि रियासतों के एकीकरण के बाद प्रदेश का आधारभूत ढांचा तैयार करना एक बेहद बड़ी चुनौती थी।

- Rajasthan Assembly LIVE: विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी का संबोधनविधानसभा में आयोजित पूर्व और वर्तमान विधायकों के इस ऐतिहासिक समागम को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इसे इतिहास और वर्तमान का अनूठा संगम बताते हुए कहा कि यह गरिमामयी आयोजन लोकतंत्र के अमृत कालखंड में हो रहा है।

- Rajasthan Assembly LIVE: प्रथम सत्र की ओर बढ़े कदम10 बजे से शुरू हुआ उद्घाटन सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। अब सभी विधायक और अतिथि कुछ देर के अंतराल के बाद शुरू होने वाले प्रथम मुख्य सत्र की तैयारी में हैं।

- Rajasthan Assembly LIVE: विधानसभा में ऐतिहासिक कानूनों पर होगा मंथनसदन के भीतर आजादी के बाद से अब तक के ऐतिहासिक कानूनों पर चर्चा की रूपरेखा रखी जा रही है। राजस्थान के विकास को दिशा देने वाले कुल 24 कानूनों पर आज बात की जाएगी।

- विधानसभा में विधायी परंपराओं पर हो रही चर्चासुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलने वाले इस पहले सत्र में विधायी परंपराओं पर चर्चा हो रही है। पक्ष और विपक्ष के नेता विधानसभा के 75 वर्षों के सफर को याद कर रहे हैं।

- ओम बिरला पहुंचे सदन, दिग्गजों की गरिमामयी मौजूदगीउद्घाटन सत्र के मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद हैं। तीनों नेता इस गौरवमयी शुरुआत के साक्षी बने हैं।

- उद्घाटन सत्र कुछ ही देर में होगा शुरूराजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 'विधायी गौरव यात्रा' का उद्घाटन सत्र शुरू हो चुका है। पूर्व और वर्तमान विधायक वैल में मौजूद है। कुछ ही देर में शुरू होगा कार्यक्रम।

- ओम बिरला पहुंचे जयपुर, विधानसभा अध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर किया स्वागतलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जयपुर आगमन पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर देवनानी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विधायी समागम कार्यक्रम में सहभागी बनने पर उनका स्वागत किया।

- पहले सत्र का काउंटडाउन शुरूसुबह 11:30 बजे से शुरू होने वाले पहले सत्र को लेकर सदन में उत्सुकता बनी हुई है। इस सत्र में राजस्थान के ऐतिहासिक बदलावों से जुड़े कानूनों की समीक्षा की जाएगी

- पूर्व और वर्तमान विधायकों का होगा मिलनसदन में पहली बार पूर्व और वर्तमान विधायकों का ऐसा बड़ा समागम देखने को मिल रहा है। सभी पुराने और नए जनप्रतिनिधि इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए एक साथ बैठेंगे।

- ऐतिहासिक कानूनों पर भी होगा मंथनसदन के भीतर आजादी के बाद से अब तक के ऐतिहासिक कानूनों पर चर्चा की रूपरेखा रखी जा जाएगी। राजस्थान के विकास को दिशा देने वाले कुल 24 कानूनों पर आज बात की जाएगी।

- उद्घाटन सत्र में विधायी परंपराओं पर होगी चर्चासुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलने वाले इस पहले सत्र में विधायी परंपराओं पर चर्चा हो की जाएगी। पक्ष और विपक्ष के नेता विधानसभा के 75 वर्षों के सफर को याद कर करेंगे।

- सीएम भजनलाल सहित ओम बिरला और कई दिग्गजों की गरिमामयी मौजूदगीउद्घाटन सत्र के मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद रहेंगे। तीनों नेता इस गौरवमयी शुरुआत के साक्षी बनेंगे।

- 10 बजे से उद्घाटन सत्र की शुरुआतराजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 'विधायी गौरव यात्रा' का उद्घाटन सत्र 10 बजे शुरू होगा। देश और प्रदेश के लोकतंत्र के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें