होमक्राइमबांग्लादेश से अजमेर आई ये लड़की कौन? अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर पहुंची इंडिया
क्राइम

बांग्लादेश से अजमेर आई ये लड़की कौन? अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर पहुंची इंडिया

अजमेर में पुलिस और सीआईडी ने संयुक्त कार्रवाई में 28 वर्षीय बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया गया है, जिसका नाम मीम अख्तर बताया जा रहा है। महिला ने बिना बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश किया है। पुलिस ने उसे एक…

Navbharat Times के अनुसार15 जुलाई 2026 को 03:04 pm बजे
बांग्लादेश से अजमेर आई ये लड़की कौन? अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर पहुंची इंडिया

सौजन्य से:- Navbharat Times

अजमेर में पुलिस और सीआईडी ने संयुक्त कार्रवाई में 28 वर्षीय बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया गया है, जिसका नाम मीम अख्तर बताया जा रहा है। महिला ने बिना बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश किया है। पुलिस ने उसे एक होटल से डिटेन किया है।

अजमेर: राजस्थान अजमेर जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कृष्णगंज थाना पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है। महिला की पहचान 28 वर्षीय मीम अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की है।

भारत में आने का कोई वैध दस्तावेज नहीं

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला जयपुर और ब्यावर होते हुए अजमेर पहुंची थी। पुलिस ने उसे एक होटल में दबिश देकर पकड़ा, जहां उसके पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

सीआईडी पता लगाने में जुटी, महिला कब भारत आ

सीआईडी और स्थानीय पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला भारत में कब और किन रास्तों से दाखिल हुई, उसे किसने शरण दी और अन्य चीजों को लेकर जांच एजेंसियां इस पूरे मामले के हर पहलू को खंगाल रही हैं ताकि अवैध घुसपैठ और उससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

अजमेर पुलिस ने चला रखा है अभियान

अजमेर जिले में लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस के अनुसार इस अभियान के तहत अब तक 58 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो की दरगाह क्षेत्र से किए गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें