देश में मानसून की स्थिति:
मानसून ट्रफ पूर्व की ओर खिसक गई, इसके कारण पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश बढ़ गई है। देश के कई राज्यों में लोग भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं। सूत्र: Aaj Tak

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Monsoon Temperature LIVE Photos Update Delhi Mumbai Flood Uttarakhand Landslide MP UP Rajasthan Rain Alert
यूपी-बिहार में भारी बारिश, राजस्थान-एमपी में मानसून ब्रेक:जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले ओडिशा में रेड अलर्ट; बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत
- कॉपी लिंक
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसून ऐक्टिव है। इधर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में मानसून पर ब्रेक लग गया है।
गुरुवार को होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट है। बुधवार को बिहार के गयाजी में स्कूल जा रहे तीन बच्चों पर बिजली गिर गई। एक बच्चे की मौत हो गई। समस्तीपुर में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
यूपी के लखनऊ में मंगलवार को तेज बारिश हुई। बलिया में सरयू और घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। इसके चलते बांसडीह में 150 परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं।
मानसून ट्रफ, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं पूर्वी भारत में आकर रुक गई हैं। इससे पश्चिम-उत्तर भारत तक पर्याप्त मात्रा में नम हवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं, इसलिए बारिश कम हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ दिनों बाद नया लो-प्रेशर सिस्टम बनने या मानसून ट्रफ के पश्चिम की ओर बढ़ने पर इन राज्यों में भी अच्छी बारिश शुरू हो सकती है।
सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति…
सैटेलाइट इमेज में बारिश का पूरा फोकस पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत पर है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के ऊपर घने बादल हैं। वहीं राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी महाराष्ट्र में बादल गायब हैं।
देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट…
असम-अरुणाचल में बाढ़ से 1.40 लाख लोग प्रभावित
अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और भारी बारिश से चार जिलों में नुकसान हुआ। राज्य में 1.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, अब तक 7 लोगों की मौत और 29 घायल हुए हैं। वहीं, असम के 6 जिलों के 99 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 37,032 लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा असर लखीमपुर जिले में है।
ओडिशा में जगन्नाथ रथयात्रा से पहले बारिश
आडिशा में जगन्नाथ रथयात्रा से पहले आज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पुरी भी शामिल है। यह चेतावनी बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण जारी की गई है।
अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिमी बांग्लादेश के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण बुधवार से शुक्रवार सुबह तक पुरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…
बारिश रुकने से बढ़ी गर्मी, देखें मैप…
देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
1. मानसून ट्रफ पूर्व की ओर खिसक गई
मानसून ट्रफ अभी बिहार, पश्चिम बंगाल और हिमालय की तलहटी के पास है। जहां यह ट्रफ होती है, वहीं सबसे ज्यादा बादल बनते हैं और अच्छी बारिश होती है।
इस वजह से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश बढ़ गई है। वहीं राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी महाराष्ट्र तक अरब सागर की नमी कम पहुंच रही है, इसलिए वहां बारिश कमजोर है।
2. बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है। यह समुद्र से नम हवाओं को लगातार ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर की ओर खींच रहा है।
इसी नमी से बड़े-बड़े बारिश वाले बादल बन रहे हैं, जिससे इन राज्यों में लगातार और कई जगह भारी बारिश हो रही है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार पहुंच गया है। इससे जुलाई में ही मार्च-अप्रैल जैसे मौसम का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक 241.8mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश के 260mm से 7% कम है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अलवर जिलों में बारिश हुई। इसके बावजूद श्रीगंगानगर जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग (IMD) ने 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
यूपी के अयोध्या में मंगलवार देर रात 2 बजे आंधी के साथ बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालू घुटनों तक पानी भी चलते दिखाई दिए। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से यूपी में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। वृंदावन और प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं।
बरेली की रामगंगा और बिजनौर की मलान नदी भी खतरे के निशान के करीब हैं। कई जगह पानी छोटे पुल के ऊपर से बह रहा है। कानपुर में गंगा का जलस्तर 20 सेमी. बढ़ गया है। बलिया में सरयू और घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। बांसडीह में 150 परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार के कई जिलों में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। आज किशनगंज, पश्चिम चंपारण और अररिया में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 14 जुलाई तक बिहार में सामान्य से 41% कम (324 मिमी के - मुकाबले 191.4 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की बारिश पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। इसके चलते राज्य में एक बार फिर उमस और तापमान बढ़ने लगा है। चंडीगढ़ मौसम ने सात जिलों में उमस भरा मौसम रहने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
16 जुलाई:
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में तेज गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।
- ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश, आंधी-बिजली और तूफान का ऑरेंज अलर्ट है।
- कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
- बिहार, झारखंड, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा औार मणिपुर में तेज बारिश होगी।
17 जुलाई:
- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम ओर त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है।
- कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही तेज गर्मी के साथ यहां मौसम उमस भरा रहेगा।
- मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- कॉपी लिंक
Topics:
- पुरी रथयात्रा कल से, 6 महीने पहले से होटल बुकिंग: ₹1500 का कमरा ₹50 हजार में मिल रहा; हावड़ा में जगन्नाथ यात्रा गोद में निकलती है
- भास्कर अपडेट्स: 3 साल की बच्ची से रेप केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला टीचर की जमानत रद्द की, 3 दिन में सरेंडर का आदेश
- गडकरी बोले- 2004 से पेट्रोल में एथेनॉल मिल रहा: गाड़ियों को नुकसान का कोई सबूत नहीं, माइलेज सड़क और ट्रैफिक की स्थिति पर निर्भर
- सरकार ने फिर दोहराया- पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं: यह विदेश यात्रा के लिए जारी होने वाला डॉक्यूमेंट, 8% से भी कम भारतीयों के पास है
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में ट्रैफिक-जाम में चौराहों पर मिलेगी वैकल्पिक-रूट की जानकारी: लाइव अनाउंसमेंट से मिलेगी रियल टाइम जानकारी; शहर में 8 जगह हुई शुरुआत - Jaipur News

बांग्लादेश से अजमेर आई ये लड़की कौन? अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर पहुंची इंडिया

राजस्थान के 6 आरपीएस अफसर आईपीएस में प्रमोट, जानें पूरी डिटेल


