उदयपुर निकाय चुनाव: ज़िले में कुल 521 प्रत्याशी पार्षद बनने की दौड़ में
उदयपुर निकाय चुनाव: ज़िले में कुल 521 प्रत्याशी पार्षद बनने की दौड़ में Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026: उदयपुर निकाय चुनाव-2026 मे कल गुरूवार को नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। जिले…

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com
उदयपुर निकाय चुनाव: ज़िले में कुल 521 प्रत्याशी पार्षद बनने की दौड़ में
Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026: उदयपुर निकाय चुनाव-2026 मे कल गुरूवार को नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। जिले में उदयपुर नगर निगम सहित 5 नगर पालिकाओं में कुल 108 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब जिले में कुल 521 प्रत्याशी शहरी सरकार का हिस्सा बनने के लिए चुनाव मैदान में शेष हैं। Udaipur News
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर नगर निगम में कुल 272 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें से 52 ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब निगम के 80 वार्डों के लिए 220 प्रत्याशी शेष हैं। UMC Election 2026
इसी प्रकार नगरपालिका कानोड़ में कुल 57 वैध नामांकन में से 5 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए। अब 20 वार्डों के लिए 52 प्रत्याशी हैं। Udaipur Municipal Election 2026
भीण्डर में 65 वैध नामांकनों में से 7 ने अपने नाम वापस लिए। वहां अब 25 वार्डो के लिए 58 प्रत्याशी, मावली में 71 में से 12 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से 20 वार्डों में 59 प्रत्याशी मैदान मे है। Udaipur Municipal Election 2026
फतहनगर-सनवाड़ में 88 में से 23 के नाम वापस लेने से 25 वार्डों में 65 तथा वल्लभनगर में 76 में से 9 की नाम वापसी के बाद अब 20 वार्डों के लिए 67 प्रत्याशी शेष हैं। Udaipur Municipal Election 2026
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय थी। तब तक उदयपुर नगर निगम सहित जिले की सभी निकायों में कुल 845 प्रत्याशियों ने 931 पर्चे दाखिल किए थे। UMC Election 2026
इनमें नगर निगम उदयपुर में 333 प्रत्याशियों ने 379 नामांकन, भीण्डर में 88 उम्मीदवारों ने 95, वल्लभनगर में 117 प्रत्याशियों ने 126, मावली में 102 उम्मीदवारों ने 108, फतहनगर सनवाड़ में 128 प्रत्याशियों की ओर से 146 तथा कानोड़ में 77 प्रत्याशियों ने 77 नाम निर्देशन पत्र जमा कराए थे। UMC Election 2026
नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान जिले में कुल 266 नामांकन पत्र निरस्त हुए थे। इसमें उदयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 74, फतहनगर-सनवाड़ में 58, वल्लभनगर में 50, मावली में 36, भींडर में 28 तथा कानोड़ में 20 नामांकन पत्र निरस्त हुए। Udaipur News
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में फिर एक्टिव हुआ मानसून: सुबह हल्की बारिश हुई, तापमान में गिरावट; मौसम विभाग ने 2 दिन का यलो अलर्ट जारी किया - Kota News

जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं: मानसून सीजन की 65 फीसदी कम बरसात, तापमान में बढ़ोतरी - Jodhpur News

जोधपुर के 19 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर: 23 में त्रिकोणीय मुकाबला; वार्ड-47 में 13 उम्मीदवार; देखें किस वार्ड में किसके बीच मुकाबला - Jodhpur News


