होमक्राइमजयपुर नगर निगम चुनाव में 4 वार्ड ऐसे जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशी, इन 17 वार्डों में बीजेपी और कांग्रेस में सीधा मुकाबला
क्राइम

जयपुर नगर निगम चुनाव में 4 वार्ड ऐसे जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशी, इन 17 वार्डों में बीजेपी और कांग्रेस में सीधा मुकाबला

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में (9 व 11 सितंबर) होंगे। जयपुर के 150 वार्डों में 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। सर्वाधिक 13 उम्मीदवार वार्ड 62 में हैं, वहीं 16 वार्डों में बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।…

Navbharat Times के अनुसार4 सितंबर 2026 को 10:33 am बजे
जयपुर नगर निगम चुनाव में 4 वार्ड ऐसे जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशी, इन 17 वार्डों में बीजेपी और कांग्रेस में सीधा मुकाबला

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में (9 व 11 सितंबर) होंगे। जयपुर के 150 वार्डों में 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। सर्वाधिक 13 उम्मीदवार वार्ड 62 में हैं, वहीं 16 वार्डों में बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

जयपुर: राजस्थान में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को है। चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। पहले चरण के मतदान में अब केवल चार दिन का समय शेष बचा है। जयपुर नगर निगम में पहले चरण के तहत 9 सितंबर को मतदान होगा। ऐसे में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विशेष आदेश जारी किए हैं।

सभी एसएचओ करें पोलिंग बूथ का विजिट

जयपुर नगर निगम में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सभी डीसीपी से लेकर थाना प्रभारियों तक के लिए निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्र में सक्रिय आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल में डालने या उन्हें पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। जिन थाना क्षेत्रों में संवेदनशील पोलिंग बूथ है। उन इलाकों में डीसीपी को सभी अधिकारियों के साथ पैदल मार्च करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ का विजिट करें। अगले चार दिन तक लगातार पोलिंग बूथों पर निगरानी रखे जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कहीं सिर्फ 2 प्रत्याशी तो कहीं 13 हैं चुनाव मैदान में

जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं। इन 150 वार्डों में कुल 723 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कहीं केवल 2 प्रत्याशी आमने सामने हैं जबकि कई वार्ड ऐसे हैं जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशी हैं। सर्वाधिक 13 प्रत्याशी वार्ड नंबर 62 में हैं। 10 से ज्यादा प्रत्याशियों की संख्या वाले 4 वार्ड हैं। वार्ड नंबर 16 और 130 में 11-11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जबकि वार्ड नंबर 132 में 10 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। 150 में से 16 वार्ड ऐसे हैं जहां 2-2 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

इन 16 वार्डों में केवल 2-2 प्रत्याशी, कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला

वार्ड नंबर - 41

वार्ड नंबर - 42

वार्ड नंबर - 45

वार्ड नंबर - 49

वार्ड नंबर - 52

वार्ड नंबर - 53

वार्ड नंबर - 60

वार्ड नंबर - 83

वार्ड नंबर - 90

वार्ड नंबर - 91

वार्ड नंबर - 94

वार्ड नंबर - 122

वार्ड नंबर - 123

वार्ड नंबर - 129

वार्ड नंबर - 131

वार्ड नंबर - 142

वार्ड नंबर - 150

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें