राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: नाम वापसी के बाद 38,891 उम्मीदवार मैदान में, 62 निर्विरोध जीते, नाथद्वारा, भीलवाड़ा और पाली में जबरदस्त सियासी ड्रामा
LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष पहुंचे जयपुर, बैठकों का दौर शुरू- राजस्थान निकाय चुनाव की हलचल के बीच भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतो…

सौजन्य से:- Navbharat Times
LIVE NOW
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष पहुंचे जयपुर, बैठकों का दौर शुरू- राजस्थान निकाय चुनाव की हलचल के बीच भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जयपुर स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे हैं। उनके आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्वागत किया। बी.एल. संतोष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश कोर कमेटी के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों, टिकट वितरण के बाद बने हालात, असंतुष्टों व बागियों के डैमेज कंट्रोल और बूथ प्रबंधन पर रणनीति तय की जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व की इस सीधी एंट्री को आगामी निकाय व पंचायत चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
- कोटा नगर निगम चुनाव में 17 करोड़पति प्रत्याशी मैदान मेंराजस्थान के कोटा नगर निगम चुनाव में इस बार सिर्फ सियासी समीकरण ही दिलचस्प नहीं हैं, बल्कि प्रत्याशियों की जेब का हिसाब भी खूब चर्चा में है। कांग्रेस और बीजेपी के 200 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों में घोषित संपत्ति के आंकड़ों पर नजर डालें तो 17 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें बीजेपी के 13 और कांग्रेस के 4 उम्मीदवार शामिल हैं। यानी करोड़पति प्रत्याशियों के मामले में बीजेपी, कांग्रेस से काफी आगे है।
- भीलवाड़ा वार्ड 1 में ग्रामीणों ने फूंका चुनावी बिगुल: 'काम नहीं तो वोट नहीं' के बैनर लगाएभीलवाड़ा नगर निगम (बलिया खेड़ा) के वार्ड नंबर 1 में ग्रामीणों ने एकजुट होकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। गांव में विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने स्थान-स्थान पर 'काम नहीं तो वोट नहीं' के बैनर लगा दिए हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि इस बार किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी को गांव में समर्थन नहीं दिया जाएगा।
- बागियों को मनाने मैदान में उतरे थे CM और डिप्टी सीएमजयपुर निकाय चुनाव में बागियों को मनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को खुद कमान संभालनी पड़ी। सीएम के कॉल पर वार्ड 53 से बागी मोहित टेलर और डिप्टी सीएम के आश्वासन पर वार्ड 16 से महिपाल सिंह करीरी ने नाम वापस लिया।
- थानेदार देवेंद्र सिंह का बयान: सभी 8 आरोपियों को आज अदालत में किया जाएगा पेश- थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, मामले में पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों सन्नी वाल्मीकि, सोनू तेली, अरुण वाल्मीकि व मोहम्मद आजाद से पूछताछ जारी है। देर रात पकड़े गए मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा और उसके साथियों समेत सभी आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वार्ड 50 में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हुई इस हिंसक घटना को लेकर कांग्रेस संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए पार्टी ने पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और उनके बेटे मोहित अरोड़ा को 6 साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
- बीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष मारपीट मामला: पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा समेत 4 अन्य को किया गिरफ्तारबीकानेर पुलिस ने बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा (पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा का बेटा) और उसके तीन साथियों रविंद्र अरोड़ा, अनुज शर्मा व दिलेर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
- 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान, चुनाव प्रचार में झोंकी जाएगी पूरी ताकत- नामांकन वापसी और निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब सभी 309 निकायों में 9 और 11 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। निर्दलीय प्रत्याशियों और बागियों के चुनावी मैदान में डटे रहने से कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो गया है।
- प्रदेश भर में 17 हजार से अधिक नामांकन खारिज- नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान प्रदेश भर में 17 हजार से अधिक उम्मीदवारों के आवेदन खारिज हुए थे। इसके बाद से ही भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने-अपने बागी उम्मीदवारों को मनाने और नाम वापस दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए थे, जिसके चलते अंतिम दिन भारी राजनीतिक हलचल देखने को मिली।
- बांसवाड़ा वार्ड 12 में सियासी उलटफेर: कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को दिया समर्थन- बांसवाड़ा नगर परिषद के वार्ड 12 से बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला, जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस लेकर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को वार्ड में प्रत्याशी नहीं मिल रहा था और उन्होंने उनकी कार्यकर्ता से ही आवेदन भरवा दिया था।
- कोटा के रामगंजमंडी वार्ड 27 में कांग्रेस की बिन लड़े जीत, भाजपा प्रत्याशी समेत 4 निर्दलीयों ने खींचे हाथ- कोटा जिले की रामगंजमंडी नगरपालिका के वार्ड 27 से कांग्रेस प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वार्ड से मैदान में उतरे चार निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ-साथ भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रवि मेवाड़ा ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे कांग्रेस उम्मीदवार की राह आसान हो गई।
- जयपुर जिले का समीकरण: 714 ने वापस लिए पर्चे, 19 निकायों में 2,644 प्रत्याशी मैदान में- जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिले की सभी 19 नगरीय निकायों में जांच के बाद 3,365 उम्मीदवार बचे थे। दो दिनों की नाम वापसी प्रक्रिया में 714 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए, जबकि 3 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब जयपुर की 19 निकायों में 2,644 प्रत्याशियों के बीच 9 और 11 सितंबर को मतदान होगा।
- पाली में दबाव के आरोपों के बीच बिगड़ी प्रत्याशी की तबीयत, स्ट्रेचर/सहारे से पहुंचीं आरओ कार्यालय- पाली शहर के वार्ड 1 से निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी संकलेचा की नामांकन वापस लेने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने भाजपा नेताओं पर नामांकन वापस लेने का भारी दबाव बनाने का आरोप लगाया। खराब स्वास्थ्य के बावजूद उन्हें मुश्किल से रिटर्निंग अधिकारी (RO) के समक्ष ले जाया गया, जहां उन्होंने अपना पर्चा वापस लिया।
- राजस्थान बीजेपी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर कांग्रेस पर कसा तंज
- बाड़मेर में आरएलपी प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन, समर्थकों से बचने के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा- बाड़मेर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी ने अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया और भाजपा में शामिल हो गए। इस एकाएक हुए घटनाक्रम से नाराज समर्थकों के विरोध और गुस्से से बचने के लिए प्रत्याशी को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
- भीलवाड़ा वार्ड 49 में रिश्वत का आरोप: निर्दलीय के घर से 1 लाख रुपये नकद जब्त- भीलवाड़ा के वार्ड 49 में निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सेन ने भाजपा उम्मीदवार अमित सारस्वत पर चुनाव से हटने के लिए 1 लाख रुपये का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। सेन का दावा है कि उनकी गैरमौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी ने उनकी पत्नी को 1 लाख रुपये दिए। मामले की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 1 लाख रुपये की राशि जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
- नाथद्वारा उपखंड कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा: भाजपा प्रत्याशी को ले गई पुलिस, कांग्रेस का धरनानाथद्वारा के वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापत के नाम वापसी को लेकर उपखंड कार्यालय में भारी हंगामा हुआ। मौके पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस प्रत्याशी प्रजापत को अपने साथ ले गई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
- नाथद्वारा उपखंड कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा: भाजपा प्रत्याशी को ले गई पुलिस, कांग्रेस का धरना- नाथद्वारा के वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापत के नाम वापसी को लेकर उपखंड कार्यालय में भारी हंगामा हुआ। मौके पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस प्रत्याशी प्रजापत को अपने साथ ले गई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
- 309 निकायों का अंतिम आंकड़ा: 10,112 ने नाम वापस लिए, 62 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचितराजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 58,379 उम्मीदवारों के आवेदनों की जांच के बाद 49,080 प्रत्याशी वैध पाए गए थे। नाम वापसी के अंतिम दिन 10,112 उम्मीदवारों के मैदान से हटने के बाद अब कुल 38,891 दावेदार मैदान में बचे हैं। इस पूरी प्रक्रिया के बीच 62 उम्मीदवार बिना चुनाव लड़े निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
- फुलेरा निकाय चुनाव: 20 निर्दलीय उम्मीदवारों ने वापस लिए पर्चेजयपुर की फुलेरा नगरपालिका चुनाव की चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन 20 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक कुमार ने सभी 25 वार्डों के वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है।
- कलक्टर टीना डाबी और SP ने की समझाइश
वार्ड नंबर 2 में सभी नामांकन वापस होने और प्रशासनिक गतिरोध बढ़ने के बाद टोंक जिला कलक्टर टीना डाबी और पुलिस अधीक्षक (SP) भारी लवाजमे के साथ गांव पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ कई घंटों तक मैराथन बैठक की और शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। हालांकि, प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद ग्रामीण परिसीमन रद्द करने की मांग पर अड़े रहे, जिसके चलते गतिरोध बरकरार है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होटल में कौन ठहरा? राजस्थान पुलिस अब मोबाइल से रखेगी पूरा रिकॉर्ड, शुरू की ‘ई-विजिटर’ सुविधा - rajasthan police rajcop app evisitor for hotel guest entry

जयपुर मेयर के दावेदार प्रत्याशी कांटे की टक्कर में फंसे: बागियों ने जातीय समीकरण भी बिगाड़ा, 5 फैक्टर तय करेंगे जीत-हार, पढ़ें, हॉट सीट पर कैसा है मुकाबला - Jaipur News

IPS दिनेश एमएन का 'मिशन दुबई' रहा हिट, विदेश में छिपा बैठा था बदमाश, दबोचकर जयपुर लाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स


