होमशिक्षा-करियरजयपुर के इस कुल्फी वाले में ऐसा क्या है जो लोग इसे दे रहे हैं इंटरनेट का सबसे प्यारा इंसान होने का खिताब?
शिक्षा-करियर

जयपुर के इस कुल्फी वाले में ऐसा क्या है जो लोग इसे दे रहे हैं इंटरनेट का सबसे प्यारा इंसान होने का खिताब?

जयपुर के एक कुल्फी वाले अंकल का वीडियो सोशल मीडिया की जनता के बीच वायरल हो गया है। दरअसल, यह अकंल खास तौर पर कुत्तों के लिए शुगर-फ्री कुल्फी बनाते हैं। जी हां.. डॉग्स के लिए कुल्फी। यही वजह है कि लोग इन अंकल की खूब तारीफ…

Navbharat Times के अनुसार4 सितंबर 2026 को 12:33 pm बजे
जयपुर के इस कुल्फी वाले में ऐसा क्या है जो लोग इसे दे रहे हैं इंटरनेट का सबसे प्यारा इंसान होने का खिताब?

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर के एक कुल्फी वाले अंकल का वीडियो सोशल मीडिया की जनता के बीच वायरल हो गया है। दरअसल, यह अकंल खास तौर पर कुत्तों के लिए शुगर-फ्री कुल्फी बनाते हैं। जी हां.. डॉग्स के लिए कुल्फी। यही वजह है कि लोग इन अंकल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे कुल्फी वाले को देखा है जो इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों की पसंद का भी पूरा ख्याल रखता हो? राजस्थान के जयपुर से एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे इंटरनेट पर इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश की है।

कुत्तों के लिए बनते हैं 'स्पेशल कुल्फी'

इंस्टाग्राम यूजर विक्रम मित्तल यह अनोखी जानकारी साझा की। दरअसल, विक्रम जब जयपुर की सड़कों पर घूम रहे थे, तब उनकी नजर एक कुल्फी वाले पर पड़ी, जो अपने इंसानों के अलावा डॉग्स के लिए भी कुल्फी बनाता है।

वीडियो में विक्रम कुल्फी वाले से पूछते हैं कि क्या वह वाकई खास तौर पर कुत्तों के लिए 'शुगर-फ्री' यानी बिना चीनी वाली कुल्फी बनाते हैं? वेंडर मुस्कुराते हुए इसका जवाब हां में देता है। वह बताता है कि उसके पास बहुत से ऐसे लोग आते हैं जो अपने पालतू कुत्तों या फिर सड़क पर रहने वाले डॉक्स को खिलाने के लिए यह शुगर-फ्री कुल्फी खरीदते हैं।

तारा को भी पसंद आई 'अंकल' की कुल्फी

यह जानकर विक्रम काफी प्रभावित हुए और उन्होंने तुरंत अपनी डॉगी 'तारा' के लिए भी एक कुल्फी खरीदी। वीडियो में विक्रम ने कुल्फी वाले की ठेली की झलक भी दिखाई। इस वीडियो को शेयर करते हुए विक्रम ने कैप्शन में लिखा- जयपुर में हमें जो सबसे हैरान करने और सोचने को मजबूर करने वाली चीजें देखने को मिलीं, उनमें से यह एक है।

इंटरनेट पर लोग दे रहे दुआएं, बोले- क्यूट अंकल

कुल्फी वाले की इस छोटी सी लेकिन बेहद खास सोच ने लाखों व्यूअर्स का दिल जीत लिया। लोग इस बात की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि कैसे यह शख्स अपने सामान्य ग्राहकों से आगे बढ़कर बेजुबानों के बारे में सोचता है, ताकि वो भी गर्मी में कुछ ठंडा और मीठा एन्जॉय कर सकें। एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा- भगवान करे इस अंकल की जेब कभी खाली न हो। एक अन्य यूजर ने बड़े प्यार से उन्हें "क्यूट अंकल" कहा और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। एक शख्स ने लिखा- अगर हमारे देश में ऐसे प्यार और सहानुभूति रखने वाले और भी लोग आ जाएं, तो यह देश रहने के लिए एक और भी ज्यादा खूबसूरत और दयालु जगह बन जाएगा।

लेखक के बारे मेंराम किशोर राम किशोर, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 11 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में असिस्टेंट एडिटर के रूप में वायरल सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। इंटरनेट कल्चर, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और पाठकों की बदलती रुचियों की गहरी समझ के साथ राम किशोर ऐसे विषयों पर काम करते हैं, जो न सिर्फ तेजी से वायरल होते हैं, बल्कि समाज, संस्कृति और आम जीवन से भी गहराई से जुड़े होते हैं।

डिजिटल जर्नलिज्म के अपने लंबे सफर में राम किशोर ने वायरल, ट्रेंडिंग, मनोरंजन, पर्यावरण और लाइफस्टाइल जैसे विविध विषयों पर लेखन और संपादन किया है। वे उन पत्रकारों में शामिल हैं, जिन्होंने हिंदी डिजिटल मीडिया में वायरल जर्नलिज्म को केवल हल्के या सनसनीखेज कंटेंट तक सीमित न रखते हुए उसे अधिक जिम्मेदार, संदर्भपूर्ण और पाठक-केंद्रित बनाने की दिशा में काम किया है। उनका मानना है कि किसी भी वायरल स्टोरी की असली ताकत उसके प्रभाव और विश्वसनीयता में होती है।

राम किशोर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Instagram, X, Reddit, Threads और Facebook पर उभर रहे ट्रेंड्स को लगातार मॉनिटर करते हैं और उन्हें खबर के रूप में ढालते समय सामाजिक संदर्भ, मानवीय पहलू और पाठक की समझ को प्राथमिकता देते हैं। सोशल मीडिया से उठाई गई स्टोरीज में वे स्रोतों, संदर्भों और उपलब्ध तथ्यों की जांच पर विशेष ध्यान देते हैं, ताकि पाठकों तक भ्रामक या अधूरी जानकारी न पहुंचे और ट्रेंड के साथ भरोसा भी बना रहे।

वायरल कंटेंट के साथ-साथ राम किशोर स्टोरीटेलिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, वेबसाइट मैनेजमेंट और AI-आधारित कंटेंट वर्कफ्लो की भी गहरी समझ रखते हैं। वे मानते हैं कि डिजिटल जर्नलिज्म में तकनीक और मानवीय संवेदना का संतुलन बेहद जरूरी है, जिससे कंटेंट न सिर्फ एल्गोरिद्म के लिए बल्कि पाठकों के लिए भी प्रासंगिक बने।

नवभारतटाइम्स.कॉम से पहले राम किशोर ने ScoopWhoop में सीनियर हिंदी स्टाफ राइटर के रूप में Gazabpost जैसे हिंदी वायरल प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाई, जहां उन्होंने मिलेनियल्स के लिए लिस्टिकल्स, ओरिजिनल स्टोरीज, इंटरव्यू और वीडियो कंटेंट तैयार किया। इसके अलावा Filmipop Hindi में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर उन्होंने एंटरटेनमेंट कंटेंट के लिए एक अलग और प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग अप्रोच विकसित की। Times Internet में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में उन्होंने NBT Viral Adda की शुरुआत और संचालन की जिम्मेदारी संभाली।

अपने करियर की शुरुआत राम किशोर ने प्रिंट मीडिया से की। दैनिक हरिभूमि में ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में काम करते हुए उन्होंने डेस्क ऑपरेशंस, पेज-मेकिंग और 2014 हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कवरेज का हिस्सा रहकर ग्राउंड-लेवल जर्नलिज्म की मजबूत नींव तैयार की।

शैक्षणिक रूप से राम किशोर ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उन्होंने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री और दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को 5W और 1H के फ्रेमवर्क में संतुलित और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

बतौर पत्रकार राम किशोर जिम्मेदार और संतुलित जर्नलिज्म में विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि वायरल जर्नलिज्म का उद्देश्य केवल व्यूज हासिल करना नहीं, बल्कि ऐसी कहानियां सामने लाना है, जिनसे पाठक खुद को जोड़ सकें और अपने समय के ट्रेंड्स को बेहतर ढंग से समझ सकें।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें