उदयपुर में पिछले तीन सप्ताह से नहीं हुई बारिश: सुबह से ठंडी हवाओं गर्मी से राहत, 30 डिग्री पारा; जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Rainfall Forecast Yellow Alert & Temperature उदयपुर में पिछले तीन सप्ताह से नहीं हुई बारिश:सुबह से ठंडी हवाओं गर्मी से राहत, 30 डिग्री पारा; जानें अगल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Rainfall Forecast Yellow Alert & Temperature
उदयपुर में पिछले तीन सप्ताह से नहीं हुई बारिश:सुबह से ठंडी हवाओं गर्मी से राहत, 30 डिग्री पारा; जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
उदयपुर में पिछले तीन सप्ताह से बारिश नहीं होने के बावजूद मौसम ने गुरुवार सुबह करवट बदल ली। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
बारिश के लंबे ब्रेक के बीच लोगों को सुहाने मौसम का अहसास हुआ। अब अगले तीन दिनों में मौसम कैसा रहेगा और बारिश की क्या संभावना है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
दरअसल, सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक बनी रही।दोपहर होते-होते उमस का मामूली असर बढ़ने लगा और हल्की धूप निकलने लगी। शाम तक इसी तरह का मौसम बना रहा। उदयपुर में बीते करीब एक सप्ताह इसी तरह मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
वहीं, बारिश की बात करें तो उदयपुर में बीते करीब 3 सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। इसी कारण झील सहित नदी-बांधों के जल स्तर में इजाफा नहीं हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उदयपुर संभाग में 4 से 7 सितंबर के बीच बारिश की संभावना है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Error 500 (Server Error)!!1500.That’s an error.There was an error. Please try again later.That’s all we know.

जयपुर में तेज बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी: बारां में नदी उफनी, सवाईमाधोपुर में घरों में फंसे लोग; चित्तौड़गढ़ में झरने बहे - Jaipur News

राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव, 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट! जयपुर में बदला मौसम


