होमक्राइमऔरैया : किशोरी को अगवा कर जयपुर में रचाई शादी, पुलिस ने दुष्कर्म को आरोपित को किया गिरफ्तार - auraiya minor abducted married in jaipur rape accused arrested
क्राइम

औरैया : किशोरी को अगवा कर जयपुर में रचाई शादी, पुलिस ने दुष्कर्म को आरोपित को किया गिरफ्तार - auraiya minor abducted married in jaipur rape accused arrested

औरैया : किशोरी को अगवा कर जयपुर में रचाई शादी, पुलिस ने दुष्कर्म को आरोपित को किया गिरफ्तार औरैया के सहायल थाना क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा कर जयपुर में शादी करने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गय…

Jagran के अनुसार4 सितंबर 2026 को 02:33 pm बजे
औरैया : किशोरी को अगवा कर जयपुर में रचाई शादी, पुलिस ने दुष्कर्म को आरोपित को किया गिरफ्तार
 - auraiya minor abducted married in jaipur rape accused arrested

सौजन्य से:- Jagran

औरैया : किशोरी को अगवा कर जयपुर में रचाई शादी, पुलिस ने दुष्कर्म को आरोपित को किया गिरफ्तार

औरैया के सहायल थाना क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा कर जयपुर में शादी करने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

HighLights

- किशोरी को अगवा कर जयपुर में की शादी।

- दुष्कर्म के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार।

- आरोपी को इटावा जेल, किशोरी नारी निकेतन।

जागरण संवाददाता, औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गुरुवार देर रात शिवगंज मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपित कन्नौज जनपद का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि दो दिसंबर 2025 को वह किशोरी को ले गया था। पूछताछ में उसने बताया कि चार दिन बाद जयपुर में उसने उससे शादी कर दी। दर्ज मुकदमे के आधार पर किशोरी को बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर इटावा जेल भेजा।

ग्राम नये पुर्वा थाना इंदरगढ जनपद कन्नौज निवासी करीब 23 वर्षीय युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। सहायल थाना के उप निरीक्षक शकील अहमद ने टीम के साथ मिली लोकेशन के तहत युवक को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह का कहना है कि आरोपित ने बताया कि उसका तीन वर्षों से किशोरी से प्रेम प्रसंग है। इस बात की भनक घर वालों को लगी तो उन्होंने विरोध किया। वह रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। जिस वजह से उसने मौका पाकर ऐसा किया।

यह भी पढ़ें- बाढ़ के बाद दरकने लगीं 114 साल पुराने निर्मोही अखाड़े की दीवारें, रोजाना 1000 लोगों को भोजन कराने वाली अन्न सेवा बंद

फिलहाल, किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर पूछताछ में पता लगा कि दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली है। इस प्रेम विवाह की फिलहाल अभी ठोस पुष्टि नहीं है। स्वजन भी इस बात से मानने को तैयार नहीं हैं। किशोरी की उम्र

16 वर्ष है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें