दिल्ली में लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति तो जयपुर ले जाया गया विमान! पूर्णिया से उड़ी इंडिगो फ्लाइट में सहमे 85 यात्री - purnea delhi indigo flight diverted to jaipur due to weather
दिल्ली में लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति तो जयपुर ले जाया गया विमान! पूर्णिया से उड़ी इंडिगो फ्लाइट में सहमे 85 यात्री Purnea Airport Flight Diverted: पूर्णिया से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6E-6560 को दिल्ली में खराब मौ…

सौजन्य से:- Jagran
दिल्ली में लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति तो जयपुर ले जाया गया विमान! पूर्णिया से उड़ी इंडिगो फ्लाइट में सहमे 85 यात्री
Purnea Airport Flight Diverted: पूर्णिया से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6E-6560 को दिल्ली में खराब मौसम के कारण ...और पढ़ें
HighLights
- दिल्ली में खराब मौसम के कारण विमान जयपुर डायवर्ट हुआ।
- इंडिगो की फ्लाइट में 85 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे।
- यात्रियों ने सुरक्षित लैंडिंग के बाद राहत की सांस ली।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Purnea Airport Flight Diverted: स्थानीय एयरपोर्ट से शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट के यात्रियों को अचानक भारी परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।
दिल्ली हवाई क्षेत्र में मौसम अचानक प्रतिकूल होने के कारण विमान को वहां उतरने की अनुमति (लैंडिंग क्लीयरेंस) नहीं मिली, जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को राजस्थान की राजधानी जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। हवा में अचानक मार्ग बदले जाने की सूचना से विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
पूर्णिया एयरपोर्ट के प्रबंधक डीपी गुप्ता ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6560 अपने निर्धारित समय दोपहर 1:50 बजे पूर्णिया से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। विमान में 85 यात्री और छह क्रू मेंबर (चालक दल के सदस्य) सवार थे। दिल्ली पहुंचने पर दृश्यता और खराब मौसम के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने उतरने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद पायलट ने विमान का रुख जयपुर की ओर मोड़ दिया। शाम लगभग 5:30 बजे फ्लाइट ने जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।
- पूर्णिया से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6560 को दिल्ली में खराब मौसम के चलते जयपुर डायवर्ट किया गया
- विमान में 85 यात्री और चालक दल के छह सदस्य थे सवार, करीब 5:30 बजे जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग
- मौसम साफ होने के बाद शाम 6:40 बजे दिल्ली पहुंचे यात्री, हवा में अनिश्चितता के कारण सहमे रहे लोग
- एप्रन का काम अधूरा रहने से यात्री सुविधाओं और नई उड़ानों का विस्तार अटका, अन्य शहरों से महंगा है किराया
दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद शाम 6:02 बजे फ्लाइट ने पुनः जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी और शाम 6:40 बजे सभी यात्रियों को लेकर सकुशल दिल्ली पहुंची। यात्रियों ने बताया कि दिल्ली में लैंडिंग न होने और हवा में चक्कर काटने के दौरान वे काफी डर गए थे, लेकिन सुरक्षित उतरने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को 859 यात्रियों ने भरी उड़ान
शुक्रवार को पूर्णिया एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य रहा। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा जारी दैनिक यातायात प्रतिवेदन के अनुसार दिनभर में कुल 10 उड़ानों की आवाजाही हुई:
- आगमन विमानों की संख्या: 05
- प्रस्थान विमानों की संख्या: 05
- कुल विमान आवागमन: 10
- आगमन यात्रियों की संख्या: 476
- प्रस्थान यात्रियों की संख्या: 383
- कुल यात्री आवागमन: 859
90% लोड के बावजूद अधर में सुविधाएं, एप्रन न बनने से महंगा किराया
लगभग एक वर्ष पूर्व शुरू हुए पूर्णिया एयरपोर्ट से वर्तमान में रोजाना 10 उड़ानों (5 आगमन और 5 प्रस्थान) का संचालन हो रहा है। यहां से दिल्ली के अलावा अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। सामान्य दिनों में यहां की उड़ानों में 90 प्रतिशत तक सीटें भरी रहती हैं।
हालांकि, पिछले एक माह के दौरान यात्रियों की संख्या में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण एयरपोर्ट पर एप्रन (विमान पार्किंग स्थल) का निर्माण कार्य अब तक अधूरा रहना है। एप्रन तैयार न होने से न तो नई उड़ानों की अनुमति मिल पा रही है और न ही यात्री सुविधाओं का दायरा बढ़ पा रहा है।
सीमित उड़ानों के कारण पूर्णिया से हवाई किराया पड़ोसी एयरपोर्ट्स की तुलना में काफी अधिक रहता है, जिससे यात्री प्रभावित हो रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि वरीय अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है और एप्रन का काम पूरा होते ही उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में तेज रफ्तार THAR का कहर, कार को मारी जोरदार टक्कर, सामने आया CCTV

वकीलों के विरोध के बीच राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा छुट्टी पर चले गए

ईएमएस ने 218.65 करोड़ रुपये की राजस्थान सीवरेज परियोजना पर जोर दिया


