जयपुर: राजस्थान में बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित, सीएम भजनलाल शर्मा ने ली ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक
जयपुर: राजस्थान में बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित है. सीएम भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. हाईलेवल की बैठक में ऊर्जा सचिव आरती डोगरा, RUVITL प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद नकाते, RVPNL प्रबंध निद…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर: राजस्थान में बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित है. सीएम भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. हाईलेवल की बैठक में ऊर्जा सचिव आरती डोगरा, RUVITL प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद नकाते, RVPNL प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ सिहाग, RVUNL के CMD देवेंद्र श्रृंगी मौजूद रहे.
इस दौरान सीएम ने फील्ड रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों से आपूर्ति की जानकरी ली. तो बताया गया कि मानसून की बेरुखी के चलते बिजली की डिमांड बढ़ी है. पिछले साल की तुलना में करीब 25 फीसदी से अधिक डिमांड बढ़ी है.
बैठक में पावर प्लांट्स की स्थिति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश दिए. एक्सचेंज के जरिए बिजली खरीदने और बंद पावर प्लांट्स को शुरू करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही किसी भी सूरत में कटौती नहीं करने के दिए भी सख्त निर्देश दिए.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Congress on Devnani : राजस्थान विधानसभा पद की गरिमा नहीं रख रहे देवनानी, अजमेर में कांग्रेसियों ने की शिकायत

जोधपुर नगर निगम चुनाव : पति के साथ दंडवत करते चुनाव चिह्न लेने पहुंचीं भाजपा की बागी उम्मीदवार, जानिए वजह

जन्माष्टमी पर उदयपुर के 35 मंदिरों के लिए 9.61 लाख मंजूर - Udaipur News


