जन्माष्टमी पर उदयपुर के 35 मंदिरों के लिए 9.61 लाख मंजूर - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - 9.61 Lakh Sanctioned For 35 Temples In Udaipur On Janmashtami जन्माष्टमी पर उदयपुर के 35 मंदिरों के लिए 9.61 लाख मंजूर - कॉपी लिंक उदयपुर| श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देवस्थान विभ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- 9.61 Lakh Sanctioned For 35 Temples In Udaipur On Janmashtami
जन्माष्टमी पर उदयपुर के 35 मंदिरों के लिए 9.61 लाख मंजूर
- कॉपी लिंक
उदयपुर| श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देवस्थान विभाग के अधीन मंदिरों में विशेष साज-सज्जा और आरती होगी। इसके लिए उदयपुर के 35 मंदिरों को 9.61 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। यह प्रदेश के सभी सहायक आयुक्त क्षेत्रों में सबसे अधिक राशि है। इसमें राज्य बजट मद से 2.61 लाख और संयुक्त निधि बजट के उत्सव/मेला मद से 7 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
उदयपुर के 35 मंदिरों में 13 प्रत्यक्ष प्रभार और 22 आत्मनिर्भर मंदिर शामिल हैं। प्रदेशभर में देवस्थान विभाग के अधीन 217 मंदिरों में जन्माष्टमी आयोजन होंगे। इनके लिए कुल 34.42 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इनमें 104 प्रत्यक्ष प्रभार और 113 आत्मनिर्भर मंदिर हैं।
खर्च की जानकारी 1 सप्ताह में देनी होगी: देवस्थान विभाग ने स्पष्ट किया है कि मंदिरों द्वारा स्वीकृत राशि से अधिक खर्च नहीं किया जा सकेगा। आयोजन के बाद प्रत्येक मंदिर के वास्तविक खर्च की जानकारी एक सप्ताह में संबंधित कार्यालय को भेजनी होगी।
उदयपुर के बाद कोटा को सबसे ज्यादा 6.25 लाख
जन्माष्टमी आयोजन के लिए उदयपुर के बाद कोटा को 6.25 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। हनुमानगढ़ को 3.85 लाख, वृंदावन को 3.50 लाख, भरतपुर को 3.42 लाख और जोधपुर को 3.15 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा जयपुर प्रथम को 1.85 लाख, जयपुर द्वितीय को 38 हजार, अजमेर को 75 हजार, बीकानेर को 61 हजार और ऋषभदेव को 1.05 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Congress on Devnani : राजस्थान विधानसभा पद की गरिमा नहीं रख रहे देवनानी, अजमेर में कांग्रेसियों ने की शिकायत

जोधपुर नगर निगम चुनाव : पति के साथ दंडवत करते चुनाव चिह्न लेने पहुंचीं भाजपा की बागी उम्मीदवार, जानिए वजह

7 शहरों में भाजपा-कांग्रेस का हर चौथा उम्मीदवार करोड़पति: सबसे ज्यादा जयपुर में; जोधपुर-कोटा से आगे सीकर; जानें- किस प्रत्याशी के पास कितनी प्रॉपर्टी - Jaipur News


