होमधर्म-आस्थाजोधपुर नगर निगम चुनाव : पति के साथ दंडवत करते ​चुनाव चिह्न लेने पहुंचीं भाजपा की बागी उम्मीदवार, जानिए वजह
धर्म-आस्था

जोधपुर नगर निगम चुनाव : पति के साथ दंडवत करते ​चुनाव चिह्न लेने पहुंचीं भाजपा की बागी उम्मीदवार, जानिए वजह

जोधपुर नगर निगम चुनाव : पति के साथ दंडवत करते चुनाव चिह्न लेने पहुंचीं भाजपा की बागी उम्मीदवार, जानिए वजह सीता ने वार्ड नंबर 91 से भाजपा का टिकट मांगा, लेकिन नहीं मिलने पर निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा. Published : Septe…

ETV Bharat के अनुसार4 सितंबर 2026 को 11:33 am बजे
जोधपुर नगर निगम चुनाव : पति के साथ दंडवत करते ​चुनाव चिह्न लेने पहुंचीं भाजपा की बागी उम्मीदवार, जानिए वजह

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर नगर निगम चुनाव : पति के साथ दंडवत करते चुनाव चिह्न लेने पहुंचीं भाजपा की बागी उम्मीदवार, जानिए वजह

सीता ने वार्ड नंबर 91 से भाजपा का टिकट मांगा, लेकिन नहीं मिलने पर निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा.

Published : September 4, 2026 at 3:55 PM IST

जोधपुर: नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई. चुनाव चिह्न लेने के लिए वार्ड नंबर 91 से भाजपा की बागी उम्मीदवार सीता अपने पति के साथ दंडवत करते पहुंचीं. कलेक्ट्रेट गेट से दोनों पति-पत्नी दंडवत करते आए और सर प्रताप की प्रतिमा को प्रणाम कर चुनाव चिह्न लिया. सीता का पति के साथ दंडवत आना चर्चा का विषय रहा. निर्वाचन अधिकारी रामकिशोर मीणा ने उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए.

निर्दलीय के रूप में उतरी सीता : निर्दलीय के रूप में उतरी सीता सांसी के पति श्रवण सांसी ने बताया कि उसकी पत्नी ने भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया. वे तब से भाजपा से जुड़े हैं, जब सांसी बस्ती में कोई भाजपा का झंडा उठाने को तैयार नहीं था. श्रवण को मलाल है कि इतना पुराना कार्यकर्ता होने के बावजूद भाजपा ने उनको मौका नहीं दिया. उन्होंने कहा कि वार्डवासियों के सहयेाग एवं सांवरिया सेठ के आशीर्वाद से पत्नी सीता चुनाव मैदान में है. सीता ने दंडवत आने की वजह भगवान सांवलिया सेठ से जीत की कामना बताया. जोधपुर निगम के 100 वार्डों में 385 उम्मीदवार हैं.

रालोपा ने 24 प्रत्याशी उतारे: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने जोधपुर निगम में 24 उम्मीदवार उतारे हैं, जो भीतरी शहर में कई उम्मीदवारों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं. खास तौर से तीन अल्पसंख्यक उम्मीदवार व कांग्रेस के कई बागी रालोपा टिकट पर मैदान में हैं. RLP के जिला चुनाव प्रभारी पुखराज कलवाणियां ने बताया कि जोधपुर शहर के साथ भोपालगढ़, बिलाड़ा, पीपाड़ समेत कई निकायों में आरएलपी ने उम्मीदवार उतारे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी को सबसे ज्यादा उम्मीदें भोपालगढ़ नगर पालिका क्षेत्र से है.

आज से चुनावी रंग चढ़ा: जोधपुर नगर निगम में उम्मीदवारों की स्थिति साफ होने के बाद चुनावी रंग जमने लगा है. यहां 19 वार्डों में भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर है, जबकि अन्य में त्रिकोणीय व चतुष्कोणीय मुकाबला है. इनके साथ दोनों पार्टियों के एक दर्जन बागी भी मैदान में हैं, जो हर तरह का दबाव नकारते हुए मैदान में डटे हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें