अजमेर शरीफ जा रही बस गया में दुर्घटनाग्रस्त, आगे बढ़ती तो गोखुला पुल में गिर जाते 59 जायरीन, ऐसे टला बड़ा हादसा - ajmer sharif pilgrims bus accident in gaya bihar 35 injured
अजमेर शरीफ जा रही बस गया में दुर्घटनाग्रस्त, आगे बढ़ती तो गोखुला पुल में गिर जाते 59 जायरीन, ऐसे टला बड़ा हादसा बंगाल से अजमेर शरीफ जा रहे 59 जायरीनों की बस गया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 35 लोग घायल हो ...और पढ़ें…

सौजन्य से:- Jagran
अजमेर शरीफ जा रही बस गया में दुर्घटनाग्रस्त, आगे बढ़ती तो गोखुला पुल में गिर जाते 59 जायरीन, ऐसे टला बड़ा हादसा
बंगाल से अजमेर शरीफ जा रहे 59 जायरीनों की बस गया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 35 लोग घायल हो ...और पढ़ें
HighLights
- बंगाल से अजमेर शरीफ जा रहे 59 जायरीनों की बस दुर्घटनाग्रस्त।
- चालक को नींद आने से गया में हुआ हादसा, 35 घायल।
- बस गोखुला पुल पर डिवाइडर से टकराकर रुकी, बड़ा हादसा टला।
संवाद सूत्र, बाराचट्टी (गया)। अजमेर शरीफ दरगाह की जियारत के लिए बंगाल के मुर्शिदाबाद से निकले 59 जायरीन की यात्रा शुक्रवार की भोर अचानक खौफनाक हादसे में बदल गई।
चालक की आंख लगने के बाद बस दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर करीब 15-20 मिनट तक अनियंत्रित होकर इधर-उधर डोलती रही।
बस में सवार जायरीन मौत को सामने देखकर दुआएं पढ़ने लगे। अंततः बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए गोखुला पुल के छोर पर जाकर रुक गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए।
गुरुवार सुबह बस से हुए थे रवाना
मुर्शिदाबाद जिले के बोअंत थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले सभी जायरीन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अपने घरों से अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए थे।
रेजानतुल शेख ने बताया कि रातभर सफर के बाद शुक्रवार की भोर करीब पांच बजे अचानक बस अनियंत्रित होने लगी। चालक की आंख लग जाने की बात सामने आई है। बस के डगमगाते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि बस कुछ देर तक कभी सड़क के एक तरफ तो कभी दूसरी तरफ जाती रही। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अगले पल क्या होगा।
मौत को करीब देखकर कई जायरीन अल्लाह को याद करते हुए दुआ पढ़ने लगे। हर चेहरे पर डर और आंखों में खौफ था। करीब 15-20 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ी और गोखुला पुल के मुहाने पर जाकर रुक गई।
(सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए बस यात्री)
थोड़ा और आगे बढ़ती तो सीधे पुल में गिरती बस
हादसे को याद करते हुए यात्री सिहर उठते हैं। वे बताते हैं कि अगर बस कुछ कदम और आगे बढ़ जाती तो सीधे पुल में जा गिरती। उस स्थिति की कल्पना करते ही कई जायरीन सिहर उठे।
घायलों का उपचार बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सबीबुल हक की देखरेख में किया गया। गंभीर रूप से घायल जमातुन बीबी को बेहतर उपचार के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद सभी जायरीन फिलहाल बाराचट्टी सीएचसी तथा थाना के अंडरपास मे चटाई बिछाकर रुके हुए हैं। बंगाल से दूसरी बस मंगाई जा रही है। बस पहुंचने के बाद सभी जायरीन को वापस मुर्शिदाबाद भेजा जाएगा। हादसे के बाद बस का चालक और खलासी फरार बताए जा रहे हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के इस कुल्फी वाले में ऐसा क्या है जो लोग इसे दे रहे हैं इंटरनेट का सबसे प्यारा इंसान होने का खिताब?

जोधपुर नगर निगम चुनाव में पार्षद बनने की कशमकश...वजह-इस सीढ़ी से शुरू सफर सीएम, मंत्री एवं एमएएल की कुर्सी तक पहुंचा

BJP का मेगा प्लान: बड़े शहरों में CM भजनलाल के रोड शो बदलेंगे हवा, केंद्रीय नेताओं की फौज उतरेगी मैदान में, जयपुर में 12 घंटे मंथन करेंगे बीएल संतोष


