होमक्राइमअनसुनी कहानियों की तलाश में राजस्थान की यात्रा: आर्ट कार से 20 दिन में 3500 किलोमीटर का सफर तय होगा, 45 डेस्टिनेशन की स्टोरी बयां होगी - Jaipur News
क्राइम

अनसुनी कहानियों की तलाश में राजस्थान की यात्रा: आर्ट कार से 20 दिन में 3500 किलोमीटर का सफर तय होगा, 45 डेस्टिनेशन की स्टोरी बयां होगी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Art Car Journey | Himanshu Jangid Stories Indian Cities अनसुनी कहानियों की तलाश में राजस्थान की यात्रा:आर्ट कार से 20 दिन में 3500 किलोमीटर का सफर तय होगा, 45 डेस्टिन…

bhaskar.com के अनुसार4 सितंबर 2026 को 09:33 am बजे
अनसुनी कहानियों की तलाश में राजस्थान की यात्रा:  आर्ट कार से 20 दिन में 3500 किलोमीटर का सफर तय होगा, 45 डेस्टिनेशन की स्टोरी बयां होगी - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Art Car Journey | Himanshu Jangid Stories Indian Cities

अनसुनी कहानियों की तलाश में राजस्थान की यात्रा:आर्ट कार से 20 दिन में 3500 किलोमीटर का सफर तय होगा, 45 डेस्टिनेशन की स्टोरी बयां होगी

- कॉपी लिंक

राजस्थान केवल अपने किलों, महलों और पर्यटन स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की लोककला, परंपराओं, खान-पान, शिल्प, समुदायों और सदियों पुरानी अनसुनी कहानियों के लिए भी जाना जाता है। इन्हीं कहानियों को सामने लाने के उद्देश्य से ‘स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज’ की 20 दिवसीय यात्रा शुक्रवार को जयपुर से शुरू हुई। पूर्व आईएएस पवन अरोड़ा ने इस यात्रा को फ्लैग ऑफ किया।

कार्टिस्ट और स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज के फाउंडर हिमांशु जांगिड़ के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा 20 दिन में राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए करीब 3500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान टीम 45 से अधिक डेस्टिनेशन पर पहुंचेगी और राजस्थान की उन कहानियों को खोजेगी, जो पर्यटन के पारंपरिक नक्शे से कहीं आगे हैं। इसके लिए आर्ट कार बनाई है, जिसके जरिए यह यात्रा होगी।

स्मारकों से आगे राजस्थान को जानने की कोशिश

हिमांशु ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य राजस्थान को केवल उसके प्रसिद्ध किलों और महलों के जरिए देखने के साथ यहां के लोगों, कला, संस्कृति, शिल्प, खान-पान, परंपराओं और स्थानीय विरासत से जोड़कर समझना है। यात्रा के दौरान सामने आने वाली कहानियों को डॉक्यूमेंट किया जाएगा और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिए देश-दुनिया के लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

यहां देखिए इवेंट की फोटोज…

हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि राजस्थान में ऐसी अनगिनत कहानियां हैं, जो स्थानीय समुदायों और शहरों की पहचान को अपने भीतर समेटे हुए हैं। यह यात्रा इन्हीं कहानियों को खोजने, रिकॉर्ड करने और साझा करने की कोशिश है। कार के बाहर राजस्थान का रंगीन लोक संसार

आर्ट कार के बाहरी हिस्से को कलाकार श्रीकांत रंगा ने डिजाइन किया है। कार की बॉडी को राजस्थान की अलग-अलग लोक एवं पारंपरिक कलाओं से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है। इसमें राजस्थानी कठपुतली कला, बीकानेर की बादला कला और उदयपुर के पारंपरिक लकड़ी के खिलौनों की झलक को एक साथ पिरोया गया है। कार की बाहरी सतह को इस तरह डिजाइन किया गया है कि राजस्थान की कला का विविध रंग एक ही कैनवास पर दिखाई दे। कार के इंटीरियर को भी राजस्थान की पारंपरिक शिल्प एवं वस्त्र परंपराओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इंटीरियर में बाड़मेर के पारंपरिक टेक्सटाइल और कपड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

जयपुर से शुरू होकर 20 दिन में राजस्थान का सफर

यात्रा के पहले दिन जयपुर से रवाना होकर टीम सामोद, नवलगढ़, डूंडलोद, मुकुंदगढ़ और मंडावा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा फतेहपुर, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर की ओर बढ़ेगी। बीकानेर में एक दिन शहर की खोज के लिए रखा गया है।

आगे यात्रा नागौर, खींवसर, जोधपुर, ओसियां, पोखरण और जैसलमेर तक पहुंचेगी। जैसलमेर में भी स्थानीय शहर और उसकी संस्कृति को करीब से समझने के लिए पूरा दिन रखा गया है। इसके बाद टीम देविकोट, शिव और बाड़मेर जाएगी।

यात्रा के अगले पड़ावों में बालोतरा, जासोल, सिवाना, जवाई, रणकपुर, नाथद्वारा, एकलिंगजी और उदयपुर शामिल हैं। उदयपुर में शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों और जलाशयों को भी यात्रा का हिस्सा बनाया गया है। इसके बाद टीम जसवंतगढ़, जयसमंद झील, डूंगरपुर और बांसवाड़ा पहुंचेगी। राजस्थान के दक्षिणी हिस्से की संस्कृति को समझने के बाद यात्रा चित्तौड़गढ़, बस्सी, बूंदी, कैथून, गोरड़िया महादेव और कोटा की ओर बढ़ेगी।

अंतिम चरण में यात्रा सवाई माधोपुर, भरतपुर, डीग पैलेस, कामां और अलवर पहुंचेगी। अलवर में एक दिन शहर की खोज के लिए रखा गया है। 23 सितंबर को सिलीसेढ़ झील, चांद बावड़ी और आभानेरी होते हुए यह यात्रा वापस जयपुर पहुंचकर पूरी होगी।

20 दिन, 3500 किलोमीटर और अनगिनत कहानियां

यात्रा की पूरी अवधारणा को एक लाइन में ‘20 Days. 3,500 KM. One Rajasthan. Countless Stories.’ के रूप में पेश किया गया है। यानी 20 दिनों में राजस्थान के अलग-अलग भौगोलिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों को कवर करते हुए स्थानीय कहानियों को सामने लाने की कोशिश की जाएगी।

इस दौरान टीम स्थानीय लोगों से संवाद करेगी, पारंपरिक कलाओं और शिल्प को समझेगी, स्थानीय खान-पान और जीवनशैली को करीब से देखेगी और उन परंपराओं को रिकॉर्ड करेगी जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं।

- LIVEबारां में नदी उफनी, सवाईमाधोपुर में घरों में फंसे लोग: झालावाड़ में 2 बांधों के गेट खोले, चित्तौड़गढ़ में झरने बहे, दौसा में झमाझम बारिश

- जयपुर में पड़ोसी ने किया स्कूल छात्रा से रेप: धमकी देकर कमरे में मिलने बुलाता, ब्लैकमेल कर ऐंठता रहा रुपए

- XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई: रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी

- जानिए जयपुर में आपका घर किस वार्ड में आता है: 150 वार्डों में चुनावी मुकाबला, परिसीमन के बाद बदल गया कई इलाकों का वार्ड

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें