कोटा में फिर एक्टिव हुआ मानसून: सुबह हल्की बारिश हुई, तापमान में गिरावट; मौसम विभाग ने 2 दिन का यलो अलर्ट जारी किया - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Weather Update | Monsoon Rain Yellow Alert & Relief From Heat कोटा में फिर एक्टिव हुआ मानसून:सुबह हल्की बारिश हुई, तापमान में गिरावट; मौसम विभाग ने 2 दिन का यलो अलर्ट जारी क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Weather Update | Monsoon Rain Yellow Alert & Relief From Heat
कोटा में फिर एक्टिव हुआ मानसून:सुबह हल्की बारिश हुई, तापमान में गिरावट; मौसम विभाग ने 2 दिन का यलो अलर्ट जारी किया
- कॉपी लिंक
कोटा में आज से फिर मानसून एक्टिव हो गया है। शहर के कई इलाकों में आज हल्की बूंदाबांदी हुई। जिले में बादल छाने और बारिश के चलते तापमान में भी गिरवट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना और ठंड़ा बना हुआ है।
पिछले करीब एक सप्ताह से कोटा में बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई थी। गुरुवार सुबह हुई बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली।
इससे पहले बुधवार को कोटा में दिनभर मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। दोपहर में कुछ समय के लिए बादल छाए, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं हुआ, लेकिन उमस के कारण लोग परेशान रहे।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं, इस मानसून सीजन में कोटा जिले में अब तक औसत से 31 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 सितंबर तक सामान्य बारिश का औसत 640.7 मिमी है, जबकि इस सीजन में अब तक 444.7 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है।
- जयपुर की 19 निकायों में 2,644 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला: 714 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए; 3 प्रत्याशियों को बिना चुनाव लड़े मिली जीत
- धौलपुर-दौसा समेत 6 जिलों में बारिश: भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; राजस्थान में कल से तेज बरसात का अलर्ट
- कोटा में 'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: ट्रांसफॉर्मर की समस्या और टूटे चैम्बर की समस्या का हुआ समाधान, KEDL के हर्ष सोनी बने 'पब्लिक के स्टार'
- सुल्तानपुर में एक घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी: अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट सुधारने के लिए सुबह 9 से 10 बजे तक शटडाउन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर निकाय चुनाव: ज़िले में कुल 521 प्रत्याशी पार्षद बनने की दौड़ में

जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं: मानसून सीजन की 65 फीसदी कम बरसात, तापमान में बढ़ोतरी - Jodhpur News

जोधपुर के 19 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर: 23 में त्रिकोणीय मुकाबला; वार्ड-47 में 13 उम्मीदवार; देखें किस वार्ड में किसके बीच मुकाबला - Jodhpur News


