जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं: मानसून सीजन की 65 फीसदी कम बरसात, तापमान में बढ़ोतरी - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Rainfall Deficit & Dry Spell Forecast जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं:मानसून सीजन की 65 फीसदी कम बरसात, तापमान में बढ़ोतरी - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rainfall Deficit & Dry Spell Forecast
जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं:मानसून सीजन की 65 फीसदी कम बरसात, तापमान में बढ़ोतरी
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने जोधपुर में शुक्रवार को मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार- 9 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में अगस्त महीने के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से बारिश नहीं हुई है। महीनेभर से शहर सूखा है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है।
शहर का अधिकतम तापमान गुरुवार को 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है।
अब तक 65 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 65 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 254.7 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 65.5 फीसदी कम है।
9 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 9 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- नामांकन वापस लेने आई कांग्रेस की बागी रोने लगी: बड़े नेताओं ने कॉल किए; दोनों दलों के करीब 40 बागी मैदान में,188 उम्मीदवार हटे
- जोधपुर में BJP-कांग्रेस के 46 उम्मीदवार करोड़पति: दोनों दलों की 8 महिला प्रत्याशियों के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी; पूर्व राजसिको चेयरमैन सबसे अमीर
- जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है: परिसीमन के बाद 160 से घटकर 100 वार्ड, 11 सितंबर को होगी वोटिंग; देखें वार्डों की लिस्ट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में फिर एक्टिव हुआ मानसून: सुबह हल्की बारिश हुई, तापमान में गिरावट; मौसम विभाग ने 2 दिन का यलो अलर्ट जारी किया - Kota News

उदयपुर निकाय चुनाव: ज़िले में कुल 521 प्रत्याशी पार्षद बनने की दौड़ में

जोधपुर के 19 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर: 23 में त्रिकोणीय मुकाबला; वार्ड-47 में 13 उम्मीदवार; देखें किस वार्ड में किसके बीच मुकाबला - Jodhpur News


