होमसेहतजोधपुर निकाय चुनाव: 385 उम्मीदवार मैदान में, 188 का नामांकन वापस
सेहत

जोधपुर निकाय चुनाव: 385 उम्मीदवार मैदान में, 188 का नामांकन वापस

जोधपुर निकाय चुनाव: 385 उम्मीदवार मैदान में, 188 का नामांकन वापस जोधपुर नगर निकाय आम चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब कुल 385 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं. सबसे अधिक उम्मीदवार वार्ड संख्या 47…

ABP News के अनुसार4 सितंबर 2026 को 05:33 am बजे
जोधपुर निकाय चुनाव: 385 उम्मीदवार मैदान में, 188 का नामांकन वापस

सौजन्य से:- ABP News

जोधपुर निकाय चुनाव: 385 उम्मीदवार मैदान में, 188 का नामांकन वापस

जोधपुर नगर निकाय आम चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब कुल 385 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं. सबसे अधिक उम्मीदवार वार्ड संख्या 47 से मैदान में हैं.

जोधपुर नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जोधपुर नगर निगम में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है. नामांकन वापसी के बाद अब 385 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में रह गए हैं, जबकि 188 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया.

रिटर्निंग अधिकारी, नगर निगम जोधपुर के अनुसार, नामांकन वापसी के बाद सभी 100 वार्डों में प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है. अब जल्द ही यहां चनाव होने हैं और नतीजों के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि कौन सा दल कितने पानी में है.

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में तैयारी तेज, क्रिटिकल बूथों पर खास फोकस

कहां से कितने उम्मीदवार?

नगर निगम जोधपुर के अनुसार, सबसे अधिक 13 उम्मीदवार वार्ड संख्या 47 में चुनाव लड़ रहे हैं. इसके बाद वार्ड 48 में 7, वार्ड 73 में 7, जबकि वार्ड 1, 3, 31, 75, 81, 94 और 96 में 6-6 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं, कुछ वार्डों में मुकाबला बेहद सीमित है. वार्ड 4, 6, 14, 16, 24, 25, 35, 39, 40, 55, 57, 58, 59, 60, 84, 90, 98 और 100 में केवल 2-2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

वार्ड 47 में मुकाबला सबसे दिलचस्प

वार्ड 47 में सबसे ज्यादा उम्मीदवार होने से यहां मुकाबला खासा दिलचस्प हो गया है. वहीं, कई वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या कम होने के कारण चुनावी मुकाबला सीधे आमने-सामने का दिखाई दे रहा है.

नगर निगम के 100 वार्डों में नामांकन वापसी के बाद अब प्रत्याशियों की अंतिम सूची तय हो चुकी है. इसके साथ ही राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ने की संभावना है.

वार्डवार उम्मीदवारों की स्थिति क्या है?

वार्डवार उम्मीदवारों की स्थिति पर नजर डालें तो वार्ड 1 में 6 उम्मीदवार, वार्ड 2 में 3, वार्ड 3 में 8, वार्ड 4 में 2, वार्ड 5 में 4, वार्ड 6 में 2, वार्ड 7 में 4, वार्ड 8 में 3, वार्ड 9 में 5, वार्ड 10 में 4, वार्ड 11 में 3, वार्ड 12 में 4, वार्ड 13 में 3, वार्ड 14 में 2, वार्ड 15 में 4, वार्ड 16 में 2, वार्ड 17 में 4, वार्ड 18 में 4, वार्ड 19 में 3, वार्ड 20 में 4, वार्ड 21 में 2, वार्ड 22 में 4, वार्ड 23 में 5, वार्ड 24 में 2, वार्ड 25 में 2, वार्ड 26 में 5, वार्ड 27 में 4, वार्ड 28 में 3, वार्ड 29 में 3, वार्ड 30 में 3, वार्ड 31 में 6, वार्ड 32 में 4, वार्ड 33 में 5, वार्ड 34 में 3, वार्ड 35 में 2, वार्ड 36 में 3, वार्ड 37 में 4, वार्ड 38 में 5, वार्ड 39 में 2, वार्ड 40 में 2, वार्ड 41 में 3, वार्ड 42 में 4, वार्ड 43 में 4, वार्ड 44 में 5, वार्ड 45 में 4, वार्ड 46 में 4, वार्ड 47 में 13, वार्ड 48 में 7, वार्ड 49 में 5 और वार्ड 50 में 5 उम्मीदवार मैदान में हैं.

इसी तरह वार्ड 51 में 5, 52 में 3, 53 में 4, 54 में 4, 55 में 2, 56 में 3, 57 में 2, 58 में 2, 59 में 2, 60 में 2, 61 में 3,जी 62 में 5, 63 में 4, 64 में 3, 65 में 4, 66 में 3, 67 में 4, 68 में 3, 69 में 5, 70 में 3, 71 में 3, 72 में 5, 73 में 7, 74 में 4, 75 में 6, 76 में 5, 77 में 4, 78 में 4, 79 में 4, 80 में 3, 81 में 6, 82 में 3, 83 में 4, 84 में 2, 85 में 5, 86 में 4, 87 में 5, 88 में 4, 89 में 3, 90 में 2, 91 में 4, 92 में 4, 93 में 5, 94 में 6, 95 में 3, 96 में 6, 97 में 4, 98 में 2, 99 में 3 और वार्ड 100 में 2 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

जोधपुर निकाय चुनाव: खर्च की सीमा तय, हिसाब न देने पर लगेगी 6 साल की रोक

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें