जोधपुर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान: डेयरी और नमकीन की दुकानों पर लगाए पानी के फव्वारे; आज बादल छाए रहेंगे - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Heatwave: Fountains At Dairy & Namkeen Shops; Cloudy Skies Today जोधपुर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान:डेयरी और नमकीन की दुकानों पर लगाए पानी के फव्वारे; आज बादल छाए र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Heatwave: Fountains At Dairy & Namkeen Shops; Cloudy Skies Today
जोधपुर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान:डेयरी और नमकीन की दुकानों पर लगाए पानी के फव्वारे; आज बादल छाए रहेंगे
- कॉपी लिंक
जोधपुर में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी तापमान 41 डिग्री पार पहुंच गया था। रविवार को भी तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
इधर, शहर में गर्मी से बेहाल लोग इससे बचने के लिए अलग-अलग प्रयास कर रहे हैं। नमकीन और डेयरी की दुकानों पर ठंडक रखने के लिए फव्वारे लगाए गए हैं।
शहर में छाए रहेंगे बादल, मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान 41.3 दर्ज किया गया। हालांकि सामान्य तापमान से दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
वहीं रविवार को भी तापमान 42 डिग्री पहुंचने की संभावना है। शनिवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट था लेकिन देर शाम हल्के बादल छाए, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आज भी मौसम विभाग के अनुसार शहर में हल्के बादल छाए रहेंगे।
लोगों ने ढूंढा जुगाड़, पानी से मेंटेन कर रहे है तापमान
जोधपुर में गर्मी के हालात ये है कि दोपहर बाद सड़कें तक सूनी हो रही है। ऐसे में इससे बचने के लिए शहरवासी से लेकर दुकानदार तक अलग-अलग तरीके अपना रहे है। शहर के सरदारपुरा स्थित एक डेयरी और नमकीन की शॉप पर पानी के फव्वारे लगाए गए है। इनसे निकलने वाली बौंछारे लोगों को गर्मी से राहत प्रदान कर रही है।
दुकानदारों ने बताया कि पानी के फव्वारों से तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ जाती है और लोगों को ठंडक भी महसूस होती है।
राजस्थान के वेटलैंड पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट: कहा- ये प्रकृति की किडनी है; हर जिले की जानकारी देनी होगी
राजस्थान में आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: टोंक में 2 इंच तक बरसात हुई; जानिए- कल कहां हीटवेव की चेतावनी
5 दिनों से बंद बिजली आपूर्ति का हुआ समाधान: शिकायतों के बाद कुछ समस्याओं का हुआ समाधान, कुलदीप सिंह बने आज के 'पब्लिक के स्टार'
राजस्थान में रसोई गैस सिलेंडर महंगा: 14 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 29 रुपए और 5 किलोग्राम पर 11.50 रुपए बढ़े
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

‘Visit My State’ अभियान से बदलेगी राजस्थान टूरिज्म की तस्वीर, दिया कुमारी का बड़ा ऐलान

जाजोद पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को पकड़ा: पुजारी का बास से किया गिरफ्तार, धरपकड़ अभियान के तहत हुई कार्रवाई - JAJOD (Khandela) News

फिरोजपुर के गाबा हत्याकांड के 2 शूटर J&K से अरेस्ट: AGTF-राजस्थान पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में दबोचा; दोनों पर कई मामले दर्ज - Ludhiana News


