होमकृषिराजस्थान में टैक्स घोटाले का शक: मालपुरा में 4 फर्मों पर GST विभाग की बड़ी रेड
कृषि

राजस्थान में टैक्स घोटाले का शक: मालपुरा में 4 फर्मों पर GST विभाग की बड़ी रेड

राजस्थान में कर प्रणाली की मान्यता प्राप्त दो फर्मों के कर संबंधी संव्यवहार संदिग्ध पाए गए हैं। जांच में मिले संकेतों के आधार पर टोंक जिले के मालपुरा में संचालित तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी के कारोबार से जुड़ी चार प्रमुख व्यावसायिक फर्मों पर व्यापक सर्च एवं जब्ती की कार्रवाई की गई है।

UdaipurTimes.com के अनुसार22 जुलाई 2026 को 04:03 am बजे
राजस्थान में टैक्स घोटाले का शक: मालपुरा में 4 फर्मों पर GST विभाग की बड़ी रेड

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com

राजस्थान में करोड़ों के टैक्स घोटाले का शक! मालपुरा की 4 फर्मों पर GST विभाग की बड़ी रेड

Udaipur Times, Malpura GST Raid: 21 जुलाई 2026। राज्य कर विभाग की प्रवर्तन शाखा-तृतीय (Enforcement Wing-III) ने इंटेलिजेंस इनपुट और विश्लेषणात्मक डाटा के आधार पर टोंक जिले के मालपुरा में संचालित तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी के कारोबार से जुड़ी 4 प्रमुख व्यावसायिक फर्मों पर व्यापक सर्च एवं जब्ती की कार्रवाई की। Malpura GST Raid

प्रारंभिक जांच में इन फर्मों द्वारा माल के वास्तविक परिवहन के बिना बड़े पैमाने पर फर्जी बिलिंग के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास करने और कर अपवंचन किए जाने के संकेत मिले हैं। जिससे राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है। Malpura GST Raid

सर्च के दौरान संबंधित कारोबारी दस्तावेजों का लेखा पुस्तकों से संतोषजनक सत्यापन नहीं हो सका। इसके बाद विभागीय टीम ने महत्वपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड, बिल बुक, रजिस्टर तथा लैपटॉप सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विस्तृत जांच के लिए जब्त कर लिए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि चारों व्यावसायिक फर्मों का संचालन एक ही व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पिछले पांच वर्षों के दौरान इन फर्मों के लगभग 6.56 करोड़ रुपये के कर संबंधी संव्यवहार संदिग्ध पाए गए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। Malpura GST Raid

विभाग ने बताया कि जब्त किए गए दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक डाटा की गहन स्क्रूटनी जारी है। जांच पूरी होने के बाद फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट, वास्तविक कारोबार तथा कर अपवंचन की सही मात्रा का खुलासा हो सकेगा। Malpura GST Raid

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें