उदयपुर में सुबह एक घंटे तक हुई तेज बारिश: मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी, अब तक 38 प्रतिशत कम बरसात - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Heavy Monsoon Rain Brings Relief; Orange Alert उदयपुर में सुबह एक घंटे तक हुई तेज बारिश:मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी, अब तक 38 प्रतिशत कम बरसात…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Heavy Monsoon Rain Brings Relief; Orange Alert
उदयपुर में सुबह एक घंटे तक हुई तेज बारिश:मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी, अब तक 38 प्रतिशत कम बरसात
- कॉपी लिंक
उदयपुर में बुधवार सुबह मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई तेज बारिश का दौर करीब साढ़े छह बजे तक चला। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश इस मानसून सीजन में शहर की पहली तेज बारिश रही। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर र
बारिश शहर के अधिकांश इलाकों में हुई। तेज बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा और वातावरण में ठंडक घुल गई। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को सुबह की बारिश ने राहत पहुंचाई। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और आसमान में बादल छाए रहे।
तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा
डबोक स्थित मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और मौसम सुहावना रहने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि मेवाड़ और दक्षिणी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। ऐसे में क्षेत्र में मानसून के और सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं।
उदयपुर में जलाशयों का जलस्तर (आंकड़े मीटर में)
पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से.)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में झमाझम बारिश, सड़क के गड्ढे में गिरा युवक: कई जगह ट्रैफिक जाम, 24 जुलाई तक भारी बरसात का अलर्ट - Ajmer News

जोधपुर- बाजरा-मूंग की फसलें खराब,रेत में दबे सैकड़ों बीघा खेत: किसान बोले-बारिश नहीं होने से जल गए पौधे; पशुओं के लिए चारा भी कहां से लाएंगे - Jodhpur News

कोटा में अगले 4 दिन यलो अलर्ट, घने काले बादल और ठंडी हवा के साथ भारी बारिश की संभावना


