अजमेर में रिमझिम बारिश से गर्मी को मिली राहत, तापमान में गिरावट
अजमेर में रातभर रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Relief | Temperature Drop After Rain
अजमेर में रात भर रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश:लोगों को गर्मी से मिली राहत; बीते 24 घंटों में तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट
- कॉपी लिंक
अजमेर में रातभर रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई। शनिवार को दिनभर कड़ी धूप व गर्मी ने परेशान किया। लेकिन रात को हुई बरसात के बाद गर्मी से राहत मिली। रविवार सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली।
बीते 24 घंटों की बात करें तो न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री व बरसात 6.8 एमएम दर्ज की गई। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक सप्ताह सूखा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार- रविवार को भी अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में आंधी, मेघगर्जन और बारिश की संभावना बनी हुई है। लेकिन इसके बाद लगभग एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी का असर फिर तेज हो सकता है।
यदि आगामी दिनों में गर्मी का प्रभाव बना रहता है तो 21 जून के आसपास प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के अजमेर क्षेत्र में प्रवेश की संभावित अवधि 25 से 30 जून के बीच मानी जा रही है।
पढें ये खबर भी….
अजमेर-ब्यावर में कल प्रभावित रहेगी वाटर सप्लाई:बिजली शटडाउन-लाइन मरम्मत के कारण लेंगे शटडाउन, मिलेगा 90 MLD कम पानी
बीसलपुर परियोजना में बिजली शटडाउन व लाइन मरम्मत के कारण सोमवार यानी कल ब्यावर, किशनगढ़ व नसीराबाद के शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं होगी। वहीं अजमेर शहर की जलापूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। (पूरी खबर पढें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में झमाझम बारिश, सड़क के गड्ढे में गिरा युवक: कई जगह ट्रैफिक जाम, 24 जुलाई तक भारी बरसात का अलर्ट - Ajmer News

जोधपुर- बाजरा-मूंग की फसलें खराब,रेत में दबे सैकड़ों बीघा खेत: किसान बोले-बारिश नहीं होने से जल गए पौधे; पशुओं के लिए चारा भी कहां से लाएंगे - Jodhpur News

कोटा में अगले 4 दिन यलो अलर्ट, घने काले बादल और ठंडी हवा के साथ भारी बारिश की संभावना


