Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 OUT: राजस्थान महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link से डाउनलोड करें हॉल टिकट - Jansatta
Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला सुपरवाइजर डायरेक्ट भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिका…

सौजन्य से:- Jansatta
Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला सुपरवाइजर डायरेक्ट भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार एसएसओ आईडी या एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि, एडमिट कार्ड डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।
कब होगी होगी परीक्षा
आरएसएसबी द्वारा आयोजित राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 24 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ( आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब SSO ID या Application Number और Date of Birth/Password दर्ज करें।
स्टेप 4. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
स्टेप 6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरणों का मिलान अवश्य करें।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा की तारीख
परीक्षा का समय
परीक्षा केंद्र का पता
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश
यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई दे तो उम्मीदवार तुरंत RSSB से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराएं।
परीक्षा से पहले ध्यान रखें
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड की स्पष्ट प्रिंट कॉपी साथ लानी होगी। इसके साथ ही एक वैध पहचान पत्र भी साथ लाना जरूरी है। एडमिट कार्ड पर बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अंतिम समय में सर्वर की समस्या से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें।
Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 Direct Link
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

देहदान कर 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा पर निकले जयपुर हाईकोर्ट के वकील, 11 हजार किलोमीटर का तय करेंगे सफर

राजस्थान ने मातृ मृत्यु पर अंकुश लगाने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग बढ़ा दी है

मानसून की वापसी: बारिश से नदियों में पानी भरने की संभावना


