MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट: यूपी के गांवों में मगरमच्छ घुसे, असम में 5 लाख+ लोग बाढ़ से प्रभावित; केदारनाथ-वैष्णोदेवी यात्रा रुकी
- Hindi News - National - IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Jammu Kashmir Assam | MP UP Rajasthan Mumbai Delhi Weather Alert LIVEMP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट:यूपी के गांवों में मगरमच्छ घुसे, असम में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Jammu Kashmir Assam | MP UP Rajasthan Mumbai Delhi Weather Alert
LIVEMP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट:यूपी के गांवों में मगरमच्छ घुसे, असम में 5 लाख+ लोग बाढ़ से प्रभावित; केदारनाथ-वैष्णोदेवी यात्रा रुकी
- कॉपी लिंक
उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। 5 राज्यों में सामान्य से भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के 4 जिलों में ऑरेंज, बाकी सभी में यलो अलर्ट है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में 24 से 48 घंटे में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश में 10 दिन से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। शारदा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। किनारों पर बसे गांवों में पानी घुस गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़कों और खेतों में मगरमच्छ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं।
असम के 16 जिलों के में 5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी यात्रा भी 4 दिन से रुकी हुई है।
22 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज…
देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…
देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। किनारों पर बसे गांवों में पानी घुस गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़कों और खेतों में मगरमच्छ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। रायपुर में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। 24 घंटे में 35 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड की केदार घाटी में देर रात हुई भारी बारिश के बाद गौरीकुंड से करीब एक किलोमीटर आगे छौड़ी के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद हो गया। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है।
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की है कि मार्ग दोबारा खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के रियासी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के बाद सलाल डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
- कॉपी लिंक
गुजरात के वलसाड जिले के वापी में जल भरने के कारण एक बस बाढ़ के पानी में फंस गई। बाद में राहत और बचाव दल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
असम के 16 जिलों के 5.64 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा असर शिवसागर जिले में है, जहां 3.59 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शिवसागर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
- कॉपी लिंक
लद्दाख के लेह एयरपोर्ट रोड के पास स्कालजंगलिंग इलाके में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद नाले उफान पर आ गए। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ प्रभावित और जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।
- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बुधवार को 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत 5 शहरों में भी बारिश की संभावना जताई है। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
22 जुलाई:
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और ईस्ट उत्तर प्रदेश, गोवा और सेंट्रल महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, यूपी, बिहार, असम, मेघालय और सिक्किम में बारिश का यलो अलर्ट है।
अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, केरलम के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
23 जुलाई:
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ईस्ट मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, सेंट्रल महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, वेस्ट मध्यप्रदेश, ईस्ट राजस्थान, गुजरात रीजन, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में बारिश का ओरेंज अलर्ट है।
कर्नाटक, तेलंगाना और कोस्टल आंध्रप्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं।
- कॉपी लिंक
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आईएमडी ने गुजरात, राजस्थान और कोंकण में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी; पहाड़ी राज्यों के लिए अचानक बाढ़ का खतरा जारी: यात्रियों को क्या जानने की जरूरत है

दूध की हर थैली अब होगी ‘मेड इन आरसीडीएफ’; जयपुर में 150 करोड़ से लगेगा पॉलीफिल्म प्लांट - Jaipur News
राजस्थान ने टोक्यो में जापानी यात्रा बाजार में विरासत और लक्जरी पर्यटन को बढ़ावा दिया


