होममनोरंजनदूध की हर थैली अब होगी ‘मेड इन आरसीडीएफ’; जयपुर में 150 करोड़ से लगेगा पॉलीफिल्म प्लांट - Jaipur News
मनोरंजन

दूध की हर थैली अब होगी ‘मेड इन आरसीडीएफ’; जयपुर में 150 करोड़ से लगेगा पॉलीफिल्म प्लांट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Every Milk Bag Will Now Be 'Made In RCDF'; A ₹150 Crore Polyfilm Plant Will Be Set Up In Jaipur. दूध की हर थैली अब होगी ‘मेड इन आरसीडीएफ’; जयपुर में 150 करोड़ से लगेगा पॉलीफिल्…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 जुलाई 2026 को 04:22 am बजे
दूध की हर थैली अब होगी ‘मेड इन आरसीडीएफ’; जयपुर में 150 करोड़ से लगेगा पॉलीफिल्म प्लांट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Every Milk Bag Will Now Be 'Made In RCDF'; A ₹150 Crore Polyfilm Plant Will Be Set Up In Jaipur.

दूध की हर थैली अब होगी ‘मेड इन आरसीडीएफ’; जयपुर में 150 करोड़ से लगेगा पॉलीफिल्म प्लांट

- कॉपी लिंक

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) दूध पैकेजिंग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जयपुर डेयरी सहित प्रदेश की सभी सरकारी डेयरियों में दूध, घी और अन्य दुग्ध उत्पादों की पैकेजिंग में उपयोग होने वाली पॉलीफिल्म अब आरसीडीएफ खुद तैयार करेगा। इसके लिए जयपुर में करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक पॉलीफिल्म प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट की स्थापना और संचालन के लिए आरसीडीएफ जल्द ही हिंदुस्तान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरएल) के साथ एमओयू करेगा। कच्चे माल की आपूर्ति भी एचआरएल ही करेगा।

प्रस्तावित प्लांट की क्षमता 20 मीट्रिक टन पॉलीफिल्म प्रतिदिन होगी। वर्तमान में जयपुर डेयरी सहित प्रदेश की सरकारी डेयरियों में प्रतिदिन औसतन 45 लाख लीटर दूध का संग्रहण और प्रोसेसिंग होती है। इसकी पैकेजिंग के लिए रोजाना करीब 14 मीट्रिक टन पॉलीफिल्म की जरूरत पड़ती है। भविष्य में दूध संग्रहण 65 लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाने के लक्ष्य को देखते हुए अधिक क्षमता वाला प्लांट स्थापित किया जा रहा है। परियोजना पर करीब 150 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अंतिम लागत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के बाद तय होगी। इसके लिए डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड से वित्तीय व्यवस्था की जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें