होममनोरंजन'धुरंधर' फेम खान रॉयल जयपुर में करेंगी रैंप वॉक: राजस्थान फैशन फेस्टिवल में जुटेंगी बॉलीवुड हस्तियां, 7 अगस्त से 75 मॉडल्स बिखेरेंगे जलवा - Jaipur News
मनोरंजन

'धुरंधर' फेम खान रॉयल जयपुर में करेंगी रैंप वॉक: राजस्थान फैशन फेस्टिवल में जुटेंगी बॉलीवुड हस्तियां, 7 अगस्त से 75 मॉडल्स बिखेरेंगे जलवा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Fashion Festival Jaipur | Ayesha Khan Ramp Walk Launch 'धुरंधर' फेम खान रॉयल जयपुर में करेंगी रैंप वॉक:राजस्थान फैशन फेस्टिवल में जुटेंगी बॉलीवुड हस्तियां, 7 अगस्त से…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 जुलाई 2026 को 04:11 am बजे
'धुरंधर' फेम खान रॉयल जयपुर में करेंगी रैंप वॉक:  राजस्थान फैशन फेस्टिवल में जुटेंगी बॉलीवुड हस्तियां, 7 अगस्त से 75 मॉडल्स बिखेरेंगे जलवा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Fashion Festival Jaipur | Ayesha Khan Ramp Walk Launch

'धुरंधर' फेम खान रॉयल जयपुर में करेंगी रैंप वॉक:राजस्थान फैशन फेस्टिवल में जुटेंगी बॉलीवुड हस्तियां, 7 अगस्त से 75 मॉडल्स बिखेरेंगे जलवा

- कॉपी लिंक

'धुरंधर' फेम खान रॉयल जयपुर में करेंगी रैंप वॉक राजस्थान फैशन फेस्टिवल में जुटेंगी बॉलीवुड हस्तियां, 7 अगस्त से 75 मॉडल्स बिखेरेंगे जलवा

जयपुर एक बार फिर फैशन और ग्लैमर का बड़ा मंच बनने जा रहा है। 7 अगस्त से शुरू होने वाले राजस्थान फैशन फेस्टिवल में 'धुरंधर' फेम खान रॉयल विशेष आकर्षण के रूप में रैंप वॉक करेंगी।

इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी, जबकि 22 नामचीन डिजाइनर्स अपने कलेक्शन पेश करेंगे और 75 प्रोफेशनल मॉडल्स रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरेंगी।

राजस्थान फैशन फेस्टिवल जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 में इस बार बॉलीवुड की हस्तियां रैम्पवॉक करती नजर आएगी। हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' से चर्चा में आई अभिनेत्री आयशा खान इस फैशन वीक की प्रमुख शो-स्टॉपर होंगी और जयपुर के रैंप पर डिजाइनर कलेक्शन को ग्लैमरस अंदाज में पेश करेंगी।

सोमवार को टोंक रोड स्थित मर्रीरी रेस्तरां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फैशन वीक का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया। इस मौके पर फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई डिजाइनर्स, मॉडल्स और आयोजक मौजूद रहे।

22 फैशन डिजाइनर्स अपने नवीनतम डिजाइनर कलेक्शन करेंगे पेश

शो के संस्थापक एवं निदेशक गौरव गौड़ ने बताया कि 7 से 9 अगस्त तक मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय फैशन फेस्टिवल में देशभर के 22 प्रमुख फैशन डिजाइनर्स अपने नवीनतम डिजाइनर कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। इनके परिधानों को करीब 75 प्रोफेशनल मॉडल्स रैंप पर शोकेस करेंगी।

एक खास कलेक्शन में ग्रामीण महिलाओं के बनाई ड्रेसेज को मॉडल्स पहनी हुई नजर आएगी। फर्स्ट लुक लॉन्च इवेंट में भी एक मॉडल ने उस कलेक्शन की एक झलक सामने रखी।

पहले देखिए, फर्स्ट लुक लॉन्च की PHOTO'S

बॉलीवुड अभिनेत्रियां शो-स्टॉपर के रूप में रैंप पर आएंगी नजर

फैशन शो की सबसे बड़ी खासियत हर शाम आयोजित होने वाली बॉलीवुड नाइट होगी, जहां बॉलीवुड अभिनेत्रियां शो-स्टॉपर के रूप में रैंप पर नजर आएंगी। आयोजकों ने इस बार आठ बॉलीवुड अभिनेत्रियों को आमंत्रित किया है। इनमें सबसे पहले अभिनेत्री आयशा खान के नाम की घोषणा की गई है। आयशा अपने स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस के साथ डिजाइनर कलेक्शन को विशेष आकर्षण देंगी।

नायरा शाह भी बिखेरेंगी जलवा

फैशन वीक में अभिनेत्री नायरा शाह भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। वह मावली कॉट्योर के लिए शो-स्टॉपर बनकर रैंप वॉक करेंगी। वहीं सेलिब्रिटी और मॉडल्स का विशेष मेकओवर पनैश ब्यूटी बाय नीलम की टीम करेगी, जिससे उन्हें ग्लैमरस और आकर्षक लुक मिलेगा।

फर्स्ट लुक लॉन्च के दौरान तीन प्रमुख डिजाइनर्स ने अपने आगामी कलेक्शन की झलक भी प्रस्तुत की। इनमें भरतपुर के मावली कॉट्योर की उषा सोलंकी और मोनिका सिंह, जयपुर की आरिम से दीपिका और क्लचइट से अंकिता शामिल रहे। अंकिता ने अपने विशेष डिजाइनर बैग्स के नए कलेक्शन की भी घोषणा की, जो फैशन वीक का खास आकर्षण रहेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें