होमसेहतराजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी जयपुर में हनुमान बेनीवाल के साथ करेंगे जनसभा
सेहत

राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी जयपुर में हनुमान बेनीवाल के साथ करेंगे जनसभा

राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी जयपुर में हनुमान बेनीवाल के साथ करेंगे जनसभा ओवैसी हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 146 से AIMIM के प्रत्याशी के समर्थन में रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल के साथ संयुक्त जनसभा करेंगे.…

ETV Bharat के अनुसार3 सितंबर 2026 को 05:31 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी जयपुर में हनुमान बेनीवाल के साथ करेंगे जनसभा

सौजन्य से:- ETV Bharat

राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी जयपुर में हनुमान बेनीवाल के साथ करेंगे जनसभा

ओवैसी हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 146 से AIMIM के प्रत्याशी के समर्थन में रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल के साथ संयुक्त जनसभा करेंगे.

Published : September 3, 2026 at 10:27 PM IST

जयपुर: प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव में भले ही अभी तक भाजपा-कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने चुनावी कमान नहीं संभाली हो, लेकिन क्षेत्रीय दलों के नेता अब निकाय चुनाव में उतरने जा रहे हैं. AIMIM के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की निकाय चुनाव में एंट्री होने जा रही है. असदुद्दीन ओवैसी हवामहल विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित वार्ड 146 से एआईएमआईएम के प्रत्याशी लुकमान के समर्थन में जनसभा करेंगे.

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष जमील खान ने बताया कि भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के 90 फीट चौराहे पर 6 सितंबर को शाम 7 बजे ओवैसी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे और मतदाताओं से मत तथा समर्थन की अपील करेंगे. दिलचस्प यह है कि इस जनसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल भी ओवैसी के साथ संयुक्त जनसभा करेंगे.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस के सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने सांसद ओवैसी को दी सलाह, कहा- पहले अपने घर को मजबूत करें

हनुमान बेनीवाल भी मौजूद रहेंगे: जमील खान का कहना है कि असदुद्दीन ओवैसी का दौरा तय हो गया है. पार्टी ने उनके दौरे को देखते हुए जनसभा की तैयारियां तेज कर दी हैं. जमील खान ने बताया कि ओवैसी के साथ हनुमान बेनीवाल भी मौजूद रहेंगे. विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब असदुद्दीन ओवैसी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करके मत और समर्थन की अपील करते हुए नजर आएंगे.

ओवैसी के दौरे के सियासी मायने: इधर असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल की संयुक्त जनसभा के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि प्रदेश में ढाई साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. पिछले दिनों कई ऐसे मौके आए थे जब हनुमान बेनीवाल ने असदुद्दीन ओवैसी की जमकर तारीफ की थी. ओवैसी ने भी संसद के मानसून सत्र के दौरान हनुमान बेनीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की थी. यही नहीं, पिछले साल भी असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में हनुमान बेनीवाल को डिप्टी स्पीकर बनाने की मांग उठाई थी.

प्रत्याशियों की हुई थी जमानत जब्त: हालांकि, असदुद्दीन ओवैसी ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनकी पार्टी का एक भी उम्मीदवार जमानत तक नहीं बचा पाया था. ओवैसी के तमाम प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी. उसके बाद से ही ओवैसी ने राजस्थान से दूरी बना ली थी, लेकिन अब प्रदेश में ढाई साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए ओवैसी फिर से प्रदेश में सक्रिय हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- 'एक राष्ट्र एक चुनाव' संसदीय लोकतंत्र के लिए विनाशकारी: औवेसी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें