होमराजनीतिविश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान सरकार का संदेश: स्वच्छ पर्यावरण और हरित विकास के लिए प्रतिबद्ध
राजनीति

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान सरकार का संदेश: स्वच्छ पर्यावरण और हरित विकास के लिए प्रतिबद्ध

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण और प्रकृति संरक्षण के महत्व को बल देते हुए कहा कि सरकार पौधारोपण और जल संरक्षण पर शिक्षक, छात्र और आमजन के सहयोग को प्रोत्साहित करेगी. उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा और हर नागरिक एक पौधा लगाके उसकी देखभाल करें.

firstindianews के अनुसार6 जून 2026 को 05:21 pm बजे
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान सरकार का संदेश: स्वच्छ पर्यावरण और हरित विकास के लिए प्रतिबद्ध

सौजन्य से:- firstindianews

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया. इस मौके पर चार औद्योगिक इकाइयों को मूल ग्रीन को रेटिंग योजना के अंतर्गत सम्मान मिला. जैसलमेर, बांसवाड़ा, झुंझुनूं और सवाईमाधोपुर सौगात दी. राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय और प्रयोगशालाओं की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सौगात दी. 7 वन शालाओं की भी सौगात दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रकृति हमें सब कुछ देती है. हम भी प्रकृति को देना सीखें. जल संरक्षण का संदेश दिया. बूंद बूंद पानी बचाना है. भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमें ज्ञान को अमल में लाना होगा. विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प लें. पानी बिजली की बचत का संकल्प लें. पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूकता लाएं.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारा शरीर भी पंचतत्वों का बना है. शरीर भी हमारा प्रकृति ही है. जैसे हमारे शरीर के लिए पोषक तत्व चाहिए. ऐसे प्रकृति को भी जल और वन आवश्यक है.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने प्रकृति के साथ कभी छेड़छाड़ नहीं की थी. हमें नदियों-पहाड़ों-वृक्षों का संरक्षण करना होगा. नमो चंदन वन लगाने का काम भी सरकार कर रही है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. झालाना के विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान में बरगद का पौधा रोपकर शुभारंभ किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और हरित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. प्रकृति संरक्षण को समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी बताया. जल संवर्धन और वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया.

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की. आमजन से समर्पण भाव से जिम्मेदारियां निभाने का आग्रह किया. पर्यावरण संरक्षण को नई पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य से जोड़ा. हर नागरिक को एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संदेश दिया. प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक गतिविधियां संचालित की. हरित राजस्थान निर्माण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ रहे है. पर्यावरणीय जागरूकता को जन अभियान का स्वरूप देने पर जोर दिया.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. झालाना के विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान में बरगद का पौधा रोपकर शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरित राजस्थान अभियान को नई गति मिली. राज्य बजट 2026-27 में 10 करोड़ पौधे लगाने और संरक्षण का लक्ष्य है. राजस्थान को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने की बड़ी पहल है.

पौधारोपण के साथ संरक्षण पर भी विशेष फोकस रहेगा. प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर कार्य जारी किया. एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन समर्थन देने की अपील की. वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्रकृति संवर्धन पर सरकार का फोकस दिया. कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल मौजूद रहे. राज्यमंत्री संजय शर्मा, सांसद मंजू शर्मा सहित अधिकारी उपस्थित रहे. पर्यावरण प्रेमियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने हरित विकास का संदेश दिया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें