होमराजनीतिजयपुर राजस्थान में लगातार बढ़ता जा रहा सड़क हादसों का ग्राफ, सरकार हर साल 100 करोड़ रुपए का फंड कर रही जारी
राजनीति

जयपुर राजस्थान में लगातार बढ़ता जा रहा सड़क हादसों का ग्राफ, सरकार हर साल 100 करोड़ रुपए का फंड कर रही जारी

जयपुर : राजस्थान में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. सरकार हर साल 100 करोड़ रुपए का फंड जारी कर रही है. लेकिन कमी की बजाय सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है. बड़ी वजह सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित तंत्र का विकसित…

First India News के अनुसार21 जुलाई 2026 को 06:42 am बजे
जयपुर राजस्थान में लगातार बढ़ता जा रहा सड़क हादसों का ग्राफ, सरकार हर साल 100 करोड़ रुपए का फंड कर रही जारी

सौजन्य से:- First India News

जयपुर : राजस्थान में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. सरकार हर साल 100 करोड़ रुपए का फंड जारी कर रही है. लेकिन कमी की बजाय सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है. बड़ी वजह सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित तंत्र का विकसित नहीं होना है.

12 साल पहले बने सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ का अब तक विस्तार नहीं हुआ है. अलग अधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव वर्षों से फाइलों में अटका हुआ है. कर्नाटक, गुजरात सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर गठन होना था. अलग से रोड सेफ्टी ऑथोरिटी का गठन किया जाना था.

मुखिया IAS और जिला स्तर पर RTO-DTO के साथ अन्य नियुक्तियां होनी थी. हादसों पर ध्यान नहीं देकर चालान और राजस्व वसूली में पूरा अमला उलझा हुआ है. 2025 में जनवरी से मई तक 10780 हादसों में 5333 मौतें, 10321 लोग घायल हो गए हैं. वहीं 2026 में 10 हजार 805 हादसे, 5266 मौतें और 10150 लोग घायल हुए हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें