जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बढ़ा टोल टैक्स, आज से नई दरों के साथ कटेगी पर्ची
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बढ़ा टोल टैक्स, आज से नई दरों के साथ कटेगी पर्ची NHAI की ओर से जिन टोल प्लाजा पर नई दरें लागू की गई हैं, उनमें जयपुर-दिल्ली (ओल्ड नेशनल हाईवे) स्थित मनोहरपुर टोल प्लाजा, अजमेर-आगरा को जोड़ने वाले रि…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बढ़ा टोल टैक्स, आज से नई दरों के साथ कटेगी पर्ची
NHAI की ओर से जिन टोल प्लाजा पर नई दरें लागू की गई हैं, उनमें जयपुर-दिल्ली (ओल्ड नेशनल हाईवे) स्थित मनोहरपुर टोल प्लाजा, अजमेर-आगरा को जोड़ने वाले रिंग रोड के सीतारामपुरा (बस्सी) टोल प्लाजा तथा जयपुर-सीकर बाइपास के टाटियावास टोल प्लाजा शामिल हैं।
जयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर अब पहले से महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने शहर के आसपास स्थित प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें बीती रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद जयपुर-दिल्ली मार्ग, जयपुर रिंग रोड और जयपुर-सीकर बाइपास से गुजरने वाले वाहनों को अब पहले से अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा।
हालांकि निजी कार चालकों पर कुछ टोल प्लाजा पर मामूली असर पड़ा है, लेकिन ट्रक, बस, लॉरी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के लिए यह बढ़ोतरी 5 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की गई है। इससे माल ढुलाई और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
इन टोल प्लाजा पर बढ़ीं नई दरें
NHAI की ओर से जिन टोल प्लाजा पर नई दरें लागू की गई हैं, उनमें जयपुर-दिल्ली (ओल्ड नेशनल हाईवे) स्थित मनोहरपुर टोल प्लाजा, अजमेर-आगरा को जोड़ने वाले रिंग रोड के सीतारामपुरा (बस्सी) टोल प्लाजा तथा जयपुर-सीकर बाइपास के टाटियावास टोल प्लाजा शामिल हैं।
इन सभी टोल प्लाजा पर संशोधित दरें मंगलवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं। अब यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को नई दरों के अनुसार शुल्क देना होगा।
जयपुर-दिल्ली मार्ग पर सफर हुआ महंगा
मनोहरपुर टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार निजी कार, जीप और वैन चालकों के लिए टोल शुल्क में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं लाइट कमर्शियल व्हीकल, मिनी ट्रक, टेंपो, बस, बड़े ट्रक और अन्य हैवी कमर्शियल वाहनों के लिए टोल शुल्क में 5 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना व्यवसाय, परिवहन या माल ढुलाई के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। परिवहन कंपनियों का परिचालन खर्च बढ़ने से भविष्य में माल भाड़े पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
शाहजहांपुर टोल पर निजी वाहनों को भी झटका
जयपुर-दिल्ली कॉरिडोर पर स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर निजी वाहन चालकों को सबसे ज्यादा राहत नहीं मिली। यहां कार, जीप और वैन के लिए टोल शुल्क में 20 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।
पहले इस टोल प्लाजा पर निजी वाहनों से 195 रुपये शुल्क लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 215 रुपये कर दिया गया है। यानी इस मार्ग से सफर करने वाले लोगों की यात्रा अब सीधे 20 रुपये महंगी हो गई है।
रिंग रोड और टाटियावास पर निजी वाहनों को राहत
जयपुर रिंग रोड के बस्सी-सीतारामपुरा टोल और जयपुर-सीकर बाइपास स्थित टाटियावास टोल प्लाजा पर निजी वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली है। इन दोनों टोल प्लाजा पर कार, जीप और वैन के टोल शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हालांकि यहां से गुजरने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं। ट्रक, बस, लॉरी और अन्य कमर्शियल वाहनों को अब पहले से अधिक टोल शुल्क देना होगा।
परिवहन क्षेत्र पर पड़ेगा असर
टोल शुल्क में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर पड़ने की संभावना है। रोजाना हजारों ट्रक और व्यावसायिक वाहन जयपुर से होकर दिल्ली, अजमेर, आगरा, सीकर और अन्य शहरों के लिए आवाजाही करते हैं। ऐसे में टोल खर्च बढ़ने से परिवहन लागत में इजाफा होगा, जिसका असर माल ढुलाई की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
वहीं रोजाना इन मार्गों का उपयोग करने वाले कमर्शियल वाहन संचालकों का कहना है कि डीजल, मेंटेनेंस और अन्य खर्च पहले से बढ़े हुए हैं। अब टोल शुल्क बढ़ने से परिचालन लागत और बढ़ जाएगी।
नई दरें लागू, यात्रियों को रखना होगा ध्यान
NHAI की ओर से लागू की गई संशोधित टोल दरें अब सभी संबंधित टोल प्लाजा पर प्रभावी हैं। ऐसे में जयपुर से दिल्ली, सीकर या रिंग रोड के जरिए सफर करने वाले वाहन चालकों को यात्रा से पहले नई टोल दरों की जानकारी रखना जरूरी होगा, ताकि टोल प्लाजा पर किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। खासतौर पर व्यावसायिक वाहन संचालकों के लिए यह बढ़ोतरी सीधे संचालन लागत को प्रभावित करेगी।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मोशन एजुकेशन की स्कॉलरशिप ने कोटा के आर्यन को नीट में सफलता दिलाने में मदद की

सरकार ने हाईकोर्ट में बताई पंचायत-निकाय चुनाव की तारीख: ओबीसी आयोग 5 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगा, जानें- कब से हो सकती है वोटिंग - Jaipur News

राजस्थान शिक्षा मंत्री दिलावर ने भ्रष्टाचार आरोपों का जवाब दिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान का शुभारंभ किया


